Bokaro: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राधानगर स्टेशन पर 12 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात महिला ट्रेन से उतरने के बाद इधर-उधर भटकती हुई मिली। महिला राधागांव क्षेत्र में घूम रही थीं।

नाम-पता बताने में असमर्थ महिला
प्राप्त सूचना के अनुसार, महिला से उनका नाम और पता पूछने का प्रयास किया गया, लेकिन वह स्पष्ट रूप से अपनी पहचान और निवास स्थान नहीं बता पा रही हैं। ऐसे में उनकी पहचान स्थापित करने और परिजनों तक पहुंचाने के लिए पुलिस आम लोगों से सहयोग की अपील कर रही है।
जानकारी मिलने पर बालीडीह थाना को करें सूचित
पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता है या उनके परिवार के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल बालीडीह थाना को सूचित करें।

संपर्क नंबर: 9431706433
महिला की पहचान और उनके परिजनों तक पहुंचने में आम लोगों की सूचना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
