Hindi News Politics

Bokaro Politics: सिर्फ कांग्रेस नहीं छोड़ा, अपनी देवरानी के राजनितिक प्रतिद्वंदी को किया मजबूत


Bokaro: कांग्रेस पार्टी और अपनी देवरानी का साथ छोड़कर भाजपा (BJP) का दामन थामने वाली परिंदा सिंह का बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने आज जमकर स्वागत किया। परिंदा सिंह के साथ आये उनके सैकड़ो समर्थको ने बोकारो विधायक के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। परिंदा सिंह ने रविवार को बोकारो विधायक से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की।

सिर्फ कांग्रेस नहीं छोड़ा, अपनी देवरानी के राजनितिक प्रतिद्वंदी से मिलाया हाथ
लोगो के अनुसार राजनितिक परिवार से संबंध रखने वाली परिंदा सिंह ने न सिर्फ कांग्रेस (Congress) छोड़ा है, बल्कि बोकारो विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही उनकी देवरानी स्वेता सिंह के राजनितिक प्रतिद्वंदी से हाथ मिलाया है।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

परिंदा ने परिवार को नहीं पावर को चुना
परिंदा सिंह के इस कदम से बोकारो विधानसभा में भाजपा कितनी मजबूत हुई है या कांग्रेस कितनी कमजोर हुई है, यह तो आने वाला वक़्त बताएगा। लेकिन लोगो के नजरो में, परिंदा सिंह ने परिवार को छोड़कर यह कदम सोच समझकर अपनी पावर बढ़ाने के लिए उठाया है। परिंदा ने संभवतः दो कारणों से यह कदम उठाया है। एक तो उनकी निगाह होने वाले चास नगर निगम चुनाव पर है, जिसमे वह पिछली बार हारकर सातवे पायदान पर थी। और दूसरी 33% महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी। अभी के राजनितिक परिवेश में भाजपा के नाव पर सवार होकर अपनी मजिल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

बोकारो विधायक ने भी कहा परिंदा के आने से मजबूत हुई भाजपा
अपने प्रतिद्वंदी के परिवार और राजनितिक जड़ दोनों के हिल जाने से, बोकारो विधायक को मजबूती मिली है। आज की मीटिंग में बिरंची नारायण ने कहा कि परिंदा सिंह के आने से बोकारो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। इनका स्वभाव सरल है। एक अच्छी समाजसेवी की रूप में क्षेत्र में प्रचलित हैं। इनके आने से बूथ स्तर पर भाजपा ओर मजबूती से उभरेगी। इनके सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा मे हार्दिक अभिनंदन व स्वागत है। हम सभी मिलकर भाजपा को शिखर पर पहुँचाने का काम करेंगे।

परिंदा सिंह ने कहा भाजपा मेरा पुराना परिवार है
कांग्रेस छोड़ कर आई, डॉ परिंदा सिंह ने कहा भाजपा मेरा पुराना परिवार है। मेरे ससुर स्व समरेश सिंह भाजपा से विधायक भी रहे तथा संगठन में अहम भूमिका भी निभाई। आज मेरी पुराने घर पर वापसी हुई। हम सभी मिलकर भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे। मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का काम करेंगे। बता दें, कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव परिंदा सिंह ने विगत कुछ दिन पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

बनमाली दत्ता, संजय प्रामाणिक,देबू पाल,लालमोहन शर्मा,अंबुज मंडल,मिहिर महतो, मोतीलाल गोराई, अक्षय मिश्रा,आकाश प्रामाणिक,मो. पिंटू, सुरजीत मोदी,चिंतो मोदक,विष्णु हलदर आदि मौजूद रहे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!