Hindi News

Bokaro: क्रिसमस पर उत्सव का माहौल, रंगीन रोशनी से जगमगाए चर्च


दुनियाभर में आज 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस (Christmas) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बोकारो में भी बड़ी संख्या में लोगो ने इस त्योहार को पुरे जोश के साथ मनाया। प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर बोकारो के चर्च में कैंडल जलाये गए। नगर व आसपास के इलाको के चर्च में पादरी के साथ लोगो ने प्रभु यीशु की आराधना की।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

Video:

विशेष पूजा व प्रार्थना
शहर के प्रमुख गिरिजाघरो में रविवार व सोमवार की मध्य रात्री विशेष पूजा व प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रोमन कैथलिक चर्च, जीईएल चर्च, दी पेंटीकॉस्टल एसेंबली सहित अन्य गिरिजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बोकारो के सेक्टर 4 स्तिथ संत मेरी चर्च में क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया था। चर्च के भीतर का डेकोरेशन भी शानदार था।

मसीही समाज के लोगों ने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया था। घरों में भी क्रिसमस ट्री, छोटे रूप में गौशालाओं की झांकियां बनाई गई। प्रेम, एकता और मेल-मिलाप के संदेश के बाद केक काटा गया और लोगों ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर पर्व की शुभकामनाएं दी।

वेलमार्क अस्पताल में मरीजों संग डॉक्टरों ने मनाया क्रिसमस
शहर के प्रमुख वेलमार्क अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों और आगुन्तको को केक बाटकर क्रिसमस की खुशियाँ मनाई। अस्पताल में बड़ा सा क्रिसमस ट्री लगाया गया था जिसके सामने खड़े हो लोग सेल्फी लेते दिखे। अस्पताल के चेयरमैन और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सतीश ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी और प्रभु यीशु के आदर्शो को आत्मसात करने को कहा।

लाइंस क्लब में बच्चो ने मनाया क्रिसमस
शहर के लायंस क्लब में भी क्रिसमस का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। बच्चो ने जिंगल बेल जिंगल बेल, मैरी क्रिसमस आदि गानो पर प्रस्तुतियां दी। संता क्लॉज़ की वेशभूषा में छोटे छोटे बच्चों को टॉफ़िया और चॉकलेट्स बांटी गई। इस अवसर पर संचालिका सोनल दत्ता ने बताया की विद्यालय में हर वर्ष प्रेम, दया और उदारता का त्यौहार क्रिसमस धूम धाम से मनाया जाता है।

खुशियां आपस में बांटीं
मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की आराधना की। क्रिसमस गीत प्रस्तुत किया। प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां आपस में बांटीं। मध्य रात्रि तक लोग गीत के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह का गुणगान करते रहे। क्रिसमस का त्योहार लौकिक और अलौकिक कारणों से सभी के मन मष्तिष्क में आनंद और उल्लास के मनोभाव भर देता है।

प्रेम से नफरत पर विजय
चर्च के फादर ने कहा कि प्रभु यीशु लोगों को पाप से मुक्ति दिलाने के लिए धरती पर अवतरित हुए । प्रभु ने कहा था कि दूसरों से प्रेम करने वाले के हृदय में ईश्वर का वास होता है। जो व्यक्ति प्रेम में स्वयं का समर्पण कर देते हैं, प्रभु उसे अपना बना लेते हैं। प्रेम से नफरत पर विजय के प्राप्त किया जा सकता है । प्रभु यीशु अच्छाई व क्षमा करने की सीख देते हैं। क्षमा के जरिए दुश्मन को भी अपना बनाया जा सकता है।

यह त्योहार सिर्फ मसीहियों के लिए नहीं बल्कि संसार के सभी लोगों के लिए है। चाहे वह किसी भी धर्म के क्यों न हों। शहर के बोकारो मॉल में भी क्रिसमस की धूम रही। मॉल को बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। सांता क्लॉस घूम-घूमकर बच्चो के बीच उत्साह पैदा का रहा था। ज़िले में क्रिसमस का त्यौहार बहुत ही शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हुआ।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!