Crime Hindi News

Bokaro: गोली लगने से जवान की मौत, JAP-4 में हुई घटना


Bokaro: ज़िले के सेक्टर 12 स्तिथ जैप-4 कैंपस में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से बुधवार को मौत हो गई। मृतक जवान का नाम सुशील कुमार बताया जा रहा है। वह साहिबगंज का रहने वाला था। गोली चलने की घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अनुसन्धान शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी के लिए जवान को बन्दुक और गोली आज ही मिली थी। हथियार-गोली लेने के बाद ही यह घटना हुई है। घटना के तुरंत बाद जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली छाती में लगी है।

मृतक सुशिल कुमार आईआरबी 8 के जवान थे। वह बोकारो जैप 4 में ट्रेनिंग कर रहे थे। सेक्टर 12 पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने घटना की पुष्टि कि है। उन्होंने कहा मामले कि जाँच की जा रही है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!