Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

इस्पात मंत्रालय की राजभाषा टीम द्वारा बोकारो स्टील प्लांट का निरीक्षण किया गया


Bokaro: इस्पात मंत्रालय की राजभाषा टीम ने आज बोकारो स्टील प्लांट का निरीक्षण किया है। यह निरीक्षण कार्य इस्पात मंत्रालय के प्रमुख राजभाषा अधिकारियों सहायक निदेशक, रजनीश कुमार, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी संगीता टी एवं कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी आयुषी द्वारा किया गया।

निरीक्षण टीम का स्वागत संपर्क एवं प्रशासन विभाग के महाप्रबंधक नजम अहसन सैफी ने किया, इस अवसर पर राजभाषा अधिकारी शशांक शेखर ने टीम को बोकारो इस्पात मे राजभाषा की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक यू के सिंह एवं अन्य बरिष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राजभाषा टीम ने इस निरीक्षण के दौरान बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों में भ्रमण किया और उनकी राजभाषा अनुपालन की जांच की। टीम ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों से साक्षात्कार भी लिए ताकि वे अपने अनुभव, समस्याओं और सुझाव साझा कर सकें।इस निरीक्षण के दौरान, राजभाषा टीम ने विभिन्न विभागों की जांच की और सुनिश्चित किया कि कर्मचारी राजभाषा से सम्बंधित कार्यों को समय पर और सही ढंग से पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने विभिन्न अधिसूचनाओं, नोटिसों, और सूचनाओं का भी मूल्यांकन किया और उनका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, कर्मचारियों को राजभाषा सम्बंधित मुद्दों पर जागरूक करने और उन्हें उच्चतम स्तर की सेवा प्रदान करने के लिए सुझाव दिए गए अंत मे टीम के द्वारा अधिसाशी निदेशक (का एवं प्र) राजन प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की गयी एवं राजभाषा के विकास एवं नियमो के अनुपालन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गयी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!