Bokaro: बोकारो स्टील टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में बेहतर और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बीएसएल जलापूर्ति विभाग ने नई समय-सारणी जारी की है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 29 मई 2026 से कई इलाकों में बदले हुए समय के अनुसार पानी की आपूर्ति की जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत सेक्टर 8 ए और 8 बी में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जलापूर्ति होगी। वहीं सेक्टर 8 सी, 8 डी तथा सेक्टर 4जी के आंशिक हिस्सों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी।
इसके अलावा को-ऑपरेटिव कॉलोनी में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। विभाग ने कहा है कि नई समय-सारणी लागू होने के बाद जल वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अन्य सेक्टरों में पुराने समय के अनुसार जलापूर्ति की जाएगी।

बीएसएल जलापूर्ति विभाग ने लोगों से नई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे बदले हुए समय को ध्यान में रखते हुए पहले से पानी भंडारण की व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

