Hindi News

बोकारो विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में होगा विकसित, सांसद ने प्रकट किया आभार


Bokaro: सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम के माध्यम से धनबाद लोकसभा के चार स्टेशन धनबाद, भागा, कुमारडूबी और बोकारो को विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए चयनित करने के लिए आभार प्रकट किया है।

धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा की वर्तमान केंद्रीय बजट में भारत सरकार ने झारखंड मे रेलवे के कार्यों की प्रगति के लिए 5271 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। जो कि 2009 से 14 में आवंटन किए गए 457 करोड रुपए से 11 गुना अधिक है।

अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत धनबाद जिला के गोमो और कतरासगढ़ को भी चयनित किया गया है।

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा भारत सरकार धनबाद सहित पूरे झारखंड के विकास के लिए कृत संकल्पित है इसलिए पूरे झारखंड के विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अनेकों कार्य कर रही है।
इस आशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी विद्यासागर सिंह ने दी ।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!