Bokaro: बोकारो स्टील सिटी की उद्यमी और होटल व्यवसायी Sneha Gupta ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। जमशेदपुर के द क्रूज़ में आयोजित प्रतिष्ठित Mrs India Asia 2026 प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन एमवी प्रोडक्शन द्वारा किया गया था, जिसमें झारखंड समेत कई राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बुधवार को स्नेहा गुप्ता ने Ajay Nath Jha से गोपनीय शाखा कार्यालय में मुलाकात की। उपायुक्त ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वे जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा प्रदर्शन, राष्ट्रीय परिधान, इंटरव्यू, सामान्य ज्ञान, खेल, प्रश्नोत्तर और मंच संचालन समेत कुल 12 चरण आयोजित किए गए थे। हर चरण में स्नेहा गुप्ता ने आत्मविश्वास, सौम्यता और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। इससे पहले उन्हें मिसेज इंटेलिजेंट, मिसेज एक्टिव, मिसेज बेस्ट कॉस्ट्यूम और मिसेज चार्मिंग जैसी विशेष उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है।


