Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा की बोकारो महानगर समिति की बैठक मंगलवार को बोकारो परिसदन में आयोजित हुई। बैठक में नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का संकल्प दोहराया। जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि पार्टी का हर सिपाही जन-जन की आवाज बनने को तैयार है। हालांकि, शहर में पानी और बिजली की समस्या से जूझ रही जनता शायद अभी भी उस आवाज के जमीन पर उतरने का इंतजार कर रही है।

महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भीषण गर्मी में लोगों को हो रही परेशानियों पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को संवेदनशील बनने की सलाह दी। दिलचस्प बात यह रही कि जनता को राहत दिलाने की बातों के बीच बैठक का अधिकांश समय संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर केंद्रित रहा।
बैठक में स्थानीय युवाओं, विस्थापितों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने का दावा भी किया गया। अब देखना यह होगा कि ये घोषणाएं बैठक कक्ष से निकलकर मोहल्लों और बूथों तक पहुंच पाती हैं या नहीं।


