Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

BSOA Election: ए.के सिंह बने रहे किंग, GS में अजय पांडेय ने मंतोष को किया धराशायी, BGH के डॉ मोहित ने ZR में रिकॉर्ड तोड़ा


Bokaro: बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन (BSOA) का रविवार को हुआ चुनाव दुमदार रहा। चुनाव परिणाम रविवार रात को आया। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ए के सिंह विजय घोषित हुए। साथ ही महामंत्री (GS) पद पर अजय कुमार पांडेय और कोषाध्यक्ष पद पर वी एस नारायण चुने गए। सिंह गुट और रवि भूषण गुट के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।

Click here to Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

घोषणा के साथ ही ए के सिंह के टीम के लोग झूम उठे। एक दूसरे से गले मिलने लगे। मुबारकबाद की झड़ी लग गई। अजय कुमार पांडेय की जीत ने भी फ़िज़ा बदल दी। उनके गुट के लोगो ने उन्हें गले लगा लिया। BSOA के रिटर्निंग ऑफिसर हरिमोहन झा ने बताया कि इस बार 82 % के करीब मतदान हुआ। कुल 1759 अधिकारियों में करीब 1438 वोटरों ने मतदान किया है। Video:

BSOA President – A K Singh V/s Ravi Bhushan
अध्यक्ष बने ए के सिंह ने अपने एक मात्र प्रतिद्वेंदी रवि भूषण को 58 वोट से हराया। सिंह और भूषण के बीच टक्कर जबरदस्त थी। ए के सिंह को 745 वोट मिले और भूषण ने 687 वोट अर्जित किये। ए के सिंह की पिछले उपलब्धियों को अधिकारियों ने सराहा, और हर फैक्टर से ऊपर उठकर उनको वोट दिया। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारियों का अधिकतर वोट ए के सिंह के टीम में मिला। इस चुनाव में सिंह के प्रतिद्वंदी बेहतरीन गोलबंदी करने में सफल रहे।

General Secretary – Mantosh Kumar V/s Ajay Pandey
जनरल सेक्रेटरी पद के लड़ाई में अजय कुमार पांडेय (Sr.Mgr) की शानदार जीत हुई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मंतोष कुमार (AGM) को करीब 92 से पछाड़ दिया। अजय कुमार पांडेय को 761 वोट मिले और मंतोष को 669 वोट मिलें। अजय कुमार पांडेय ने यह दमदार जीत अपने अनुभव और अच्छे व्यवहार से दर्ज़ की है। इस पद के दोनों प्रत्याशियों ने जीतने के लिए अपना पूरा दम खम लगा दिया था। अजय कुमार और मंतोष कुमार के बीच कम्पटीशन बहुत टाइट दिखा। काउंटिंग के अंतिम राउंड तक दोनों प्रत्याशी के बीच जीत का मार्जिन बहुत कम था। वीएस नारायण के जीत की ख़ुशी मना रहे ए के सिंह खेमे में, अजय कुमार की जीत की घोषणा के बाद कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।

Treasure – V S Narayan V/s Bhappi Kumar
कोषाध्यक्ष पद पर वी एस नारायण (AGM) और भाप्पी कुमार (Mgr) के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमे वी एस नारायण की जीत हुई। वी एस नारायण को 763 वोट मिले और भाप्पी कुमार को 673 वोट मिलें। पहली बार कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे भाप्पी कुमार करीब 90 वोट से पीछे रह गए। काउंटिंग के अंतिम राउंड तक दोनों प्रत्याशी और उनके गुट के लोग सांस थामे हुए थे। इस पद पर, चेहरे और अजेंडे के साथ-साथ गुट फैक्टर काम कर रहा था। उम्मेदवारों में ए के सिंह गुट और भूषण गुट के बीच सीधी टक्कर थी। चुनाव प्रचार भी गुट के आधार पर हुआ था।

सबसे पहले जोनल रिप्रेजेन्टेटिव (ZR) का परिणाम घोषित हुआ। जितने वाले ZR का नाम इस प्रकार है:

Dr. Mohit Kumar stands out as the sole candidate within the Zonal Representative (ZR) community to secure the highest percentage of votes. Of the 82 valid votes cast, Dr. Mohit received 70 votes as the ZR candidate from BGH. Dr. Mohit Kumar, affiliated with the neurosurgery department, attributes his victory to the support of CMO Dr Bibhuti, Head of Neurosurgery, Dr. Anand, Dr Uma and all his colleagues and seniors.
Assistant General Manager (AGM) of Blast Furnace, Sujit Rout, secured victory over his closest competitors, Amit Sinha and Tabarak Hussain, by obtaining 52 out of 94 votes. He is widely recognised as a good officer within his zone.

LIST OF ZR WINNERS

ZONE -2. SUJIT ROUT

ZONE 5 -SEWTABH KUMAR

ZONE 6-BIJENDRA RAM

ZONE 8.- V.K VISHWAKARMA

ZONE 13 -BHUNESHWAR PASWAN

ZONE 14-AYUSH KUMAR

ZONE 19-JAYANT KUMAR

ZONE 21 KUMAR RAJNISH

ZONE 22 RAJNISH KUMAR

ZONE 23  A) Dr MOHIT KUMAR

B) SUDHA GIRI

ZONE 24 ASHOK KUMAR

ZONE 28 RANCHAK KUMAR PANDEY

ZONE 29 KAUSHAL KUMAR ROY


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!