Hindi News Politics

बोकारो के सबसे बड़े चौराहे पर कटा केक, हेमंत सरकार के 4 साल पूरी होने की मनाई गई खुशी


Bokaro: राज्य में हेमंत सरकार की 4 साल कार्यकाल पूरा होने की खुशी में आज बोकारो बिरसा चौक नया मोड़ में केक काटकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो विधानसभा प्रभारी मंटू यादव ने कहा कि जनता को समर्पित सरकार ने 4 साल में केवल बोकारो ही नहीं पूरे राज्य में विकास की बड़ी लकीर खींची है।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

खासकर बोकारो जिले के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय सरकार ने जनहित में लिया है। झामुमो बोकारो विधानसभा प्रभारी मंटू यादव ने कहा कि इस 4 वर्षों में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के बाद सरकार ने पूर्व की रघुवर सरकार के फर्जी कामों को सुधारने में ही अपना पूरा समय और राशि खर्च की है।

पूर्व की सरकार ने पेटरवार में कार्यक्रम आयोजित कर कहा था कि बोकारो जिला में संपूर्ण रूप से विद्युतीकृत हो गया है जैनामोड़ और बरमसिया ग्रेड चालू हो गया। पर सच्चाई तो यह था की कोई भी काम पूरा हुआ नहीं था, हमारी सरकार ने चंदनकियारी और सभी बोकारो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराने के लिए दोनों ग्रेड को चालू कराया। कई फीडर चालू हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पावर के लिए काम हो रहा है।

मंटू यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण काम हुआ है उग्रवाद प्रभावित गोमिया और नावाडीह में डिग्री कॉलेज की स्थापना, बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चार स्थित रामरूद्रा उच्च विद्यालय को मुख्यमंत्री स्कूल और एक्सीलेंस के रूप में मान्यता देकर मुख्यमंत्री ने गरीब बच्चों को सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई नसीब हो ऐसा मजबूत काम करने का कोशिश किया है। इसकी अतिरिक्त कई स्कूलों को स्कूल आफ एक्सीलेंस के रूप में परिणत किया जा रहा है।

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने चंदनक्यारी में इंजीनियरिंग कॉलेज की काम प्रारंभ करवाया तथा बोकारो में स्वर्गीय जगन्नाथ महतो मेडिकल कॉलेज के लिए बजट का आवंटन किया। इसी प्रकार सुगम यातायात के लिए धनबाद से भैया चंदनक्यारी पश्चिम बंगाल तक की सड़क, जैनामोड़ से डुमरी को एनएच के रूप में बदलने के लिए आगे का काम बढ़ाया गया है गांव-गांव में सड़क का निर्माण हो रहा है।

झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि प्रतीक बुजुर्ग विधवा दिव्यांग को पेंशन देने का काम हमारी सरकार ने किया है गांव में खोज-खोज कर वृद्धो और दिव्यांगों का पेंशन बनाया जा रहा है। 40000 लोगों को ग्रीन राशन कार्ड के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। यही नहीं सरकार ने झारखंड के होनहार छात्रों के लिए प्राथमिक विद्यालय से लेकर विदेश तक की शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। खेल के क्षेत्र में चास सोनाबाद में स्टेडियम का निर्माण जिला स्तर पर होने जा रहा है ताकि बोकारो जिले के खिलाड़ियों को खेलने का अवसर प्रदान हो।

झामुमो बोकारो विधानसभा प्रभारी मंटू यादव ने कहा कि रोजी रोजगार के दृष्टि में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है आज बियाड़ा में 15000 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं उसमें 75% झारखंडियों को कैसे नियोजित किया जाए इसके लिए भी सरकार ने नियम बनाया है और जल्द ही यह व्यवस्था पूरी तरह लागू होगी इसके लिए संगठन एवं सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास चल रहा है। इसी प्रकार लंबे समय से लंबित इलेक्ट्रो स्टील के वन भूमि के विवाद के निपटारे के लिए सरकार नीतिगत निर्णय लिया ताकि प्लांट भी चले और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिले।

झारखंड आजीविका मिशन के माध्यम से जिले भर में सैकड़ो महिला स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया गया है 2 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्रामीण पर्यटन को कैसे बढ़ावा मिले इसके लिए गुरु घंटा बारी से लेकर चंदनक्यारी तक के सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बड़ी योजना पर काम चल रहा है।

मंटू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2024 तक सभी को घर देने की घोषणा की थी लेकिन झारखंड का फंड 2022 से बंद कर दिया गया मजबूर होकर मुख्यमंत्री ने अबूवा आवास योजना लागू किया आज अकेले बोकारो में 152000 लोगों ने आवेदन किया है पूर्व सरकार में फर्जी सर्वेक्षण हुआ था केवल अपने समर्थित लोगों को आवास देने का काम सरकार ने किया था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो केन्द्रीय सदस्य बी के चौधरी हसन अंसारी कलाम अंसारी फिरदौस अंसारी मिथुन मंडल चंदू सिंह मुंडा अभिमन्यु मांझी अर्जुन महतो प्रदीप मंडल पुनीत विश्वकर्मा वीरू मुंडा अशोक हेंब्रम दलों यादव पप्पू सरदार बद्री स्वर्णकार जिला परिषद सदस्य निशा हेंब्रम अलका श्रीवास्तव लालमोहन हेंब्रम प्रदीप रजक अजय हेंब्रम चंदन कुमार भरत यादव पुरण महतो नवी हेंब्रम सोहन मुर्मू बिनोद महतो यू सी कुंभकार मस्तान अंसारी जुगल मुर्मू लखी गोस्वामी जितेन मांझी संजय कुमार अंदू महतो अमन कुमार गोतम कुमार इत्यादि।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!