Education

चिन्मय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन


Bokaro: चिन्मय विद्यालय में आज पूरे दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू यानी बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में चार विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षकों के द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

प्रातः वंदना, विद्यालय गीत, विद्यालय शपथ,समाचार वाचन, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, लघु नाटक, राष्ट्रीय गान, लोक नृत्य, लोक गीत, फिल्मों के लोकप्रिय गीतों पर नृत्य एवम अन्य कार्यक्रमों ने बच्चों का मन मोह लिया। उनके तालियों के आवाज से पूरा वातावरण ऊर्जावान हो गया।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी एवम प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे पहले  प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन आते ही बच्चों में खुशियों कि लहर दौर जाती है। हमे अपने उनके आदर्शों का अनुसरण अपने जीवन में करना चाहिए। पूरा विश्व उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जनता है क्योंकि बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे।

अंत मे टीचर्स 11 एवम स्टूडेंट्स 11 के बीच मैत्री मैच खेला गया। इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, सभी अकादमीक  सुपरवाइजर, सभीबल शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर गण उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!