Bokaro : झारखण्ड के बोकारो स्तिथ सेल के बोकारो जेनेरल अस्पताल (BGH) में गुरुवार मध्यरात्रि के बाद आकस्मिक एंव दुर्घटना विभाग (Casualty) में डॉक्टरों के बीच जमकर हंगामा और हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत Casualty में तैनात एक ऑनड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और डीएनबी डॉक्टर के कहासुनी और मारपीट से हुई। जिसने बाद में बड़ा रूप ले लिया और फिर Casualty जंग के मैदान में तब्दील हो गया। दो दर्ज़न से अधिक गुस्साए डीएनबी डॉक्टर गाली देते और बेल्ट लहराते Casualty में घुसे और तोड़फोड़ की।

मरीज सकपका गए
वह लोग मेडिकल ऑफिसर को खोज रहे थे, जिनसे उनके साथी लड़ाई हुई थी। मौके की नजाकत को देखते हुए, Casualty के स्टाफ ने उनको पीछे के दरवाजे से निकाल दिया। कुछ हॉस्पिटल स्टाफ को कहना है कि कई डीएनबी डॉक्टर पिये हुए लग रहे थे। अपना इलाज कराने आये मरीज ऐसा भयावह माहौल देख कर सकपका गए। कुछ तो चले गए। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो।

रात में BGH पहुंची पुलिस
स्तिथि ऐसी हो गई थी कि वहाँ मौजूद नर्स और लेडी डॉक्टर भी समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें। सीनियर डॉक्टर कोई मौजूद नहीं था। गाली गलौज, हंगामा करीब घंटे भर से ज्यादा चलता रहा और तभी थमा जब पुलिस और सीनियर डॉक्टरों मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो। सेक्टर थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि “रात में BGH में हंगामे की सुचना मिलने पर पुलिस गस्ती दल ने वहां पहुँच कर स्तिथि को नियंत्रण में किया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। कंप्लेंट मिलने का इंतज़ार है।”

डॉक्टरों के बीच चले लात-घूंसे
बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत मेडिकल ऑफिसर और डीएनबी डॉक्टर के कहासुनी से शुरू हुई। पहले कहासुनी हुई, जिसके आवेश में मेडिकल ऑफिसर ने हाथ चलाया, उसके बाद डीएनबी डॉक्टर ने भी उनको मारना शुरू कर दिया। देखते-देखते दोनों आपस में भीड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे। Casualty में मौजूद होमगार्ड ने बड़ी मशक्क्त के बाद दोनों को छुड़ाया और अलग किया। फिर भी मामला शांत नहीं हुआ। डीएनबी डॉक्टरों का हॉस्टल बीजीएच कैंपस में है ।
हल्ला करते-गाली देते पहुंचे डॉक्टर
डीएनबी डॉक्टर अपने हॉस्टल पहुंचे और अपने साथियो को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद हॉस्टल से दो दर्ज़न से अधिक डॉक्टर हल्ला करते, बेल्ट लहराते, गाली देते Casualty पहुंचे और मेडिकल ऑफिसर को ढूंढ़ने लगे। उनके वहां नहीं मिलने से गुस्साए डीएनबी डॉक्टरों ने कुर्सी पटकना, फ़ोन पटकना शुरू कर दिया और चिल्ला-चिल्ला कर उस डॉक्टर को बुलाने और माफ़ी मंगवाने की मांग करने लगे। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो।
BGH प्रबंधन चुप्प
फिलहाल इस मामले में पूरा बीजीएच प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो। मामले को जा रहा है। बीएसएल के प्रवक्ता मणिकांत धान से संपर्क करने की कोशिश की गई पर उन्होंने कॉल नहीं उठाया। जैसे ही आधिकारिक ब्यान आएगा उसे यहां लगा दिया जायेगा। देखना है बीएसएल प्रबंधन इस घटना में कार्रवाई करता है या फिर हर बार की तरह मौन रहकर मामले का निपटारा कर देता है।

