Bokaro: ज़िले के चास सब-डिवीज़न के मालती लक्सरिया सिटी में किराए के मकान में रहकर साइबर ठगी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में साइबर थाना के इंस्पेक्टर अनिल कच्छप का सहयोग रहा।

सभी जामताड़ा के निवासी
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश दास, पिंटू दास, अंकित दास और प्रियांशु दास शामिल हैं। सभी जामताड़ा के निवासी हैं और मालती सिटी में किराए पर रहकर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 16 मोबाइल, एक लैपटॉप और एक डायरी बरामद की है।
इस तरह करते थे ठगी…
बताया जा रहा है कि आरोपी केवाईसी अपडेट, एटीएम बंद होने का डर और लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऐप डाउनलोड करवाते थे, जिसके जरिए ठगी की जाती थी। प्राथमिकी दर्ज कर सभी को चास जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और ठगी की रकम की जांच में जुटी है।


