Bokaro: सेल (SAIL) प्रबंधन ने गुरुवार को चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। टाउन एंड एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में एक जनरल मैनेजर को CED से भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार विनय कुमार सिंह, जो वर्तमान में GM (CED-SIGS) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें GM (TA) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वहीं धीरेंद्र कुमार, जो DGM (TA-L&E) में अतिरिक्त प्रभार TA-Security संभाल रहे थे, उन्हें अब DGM (ECS) बनाया गया है।इसी प्रकार रजनीश कुमार को Senior Manager (TA-L&E) के साथ अतिरिक्त प्रभार TA-Security सौंपा गया है। चंद्रकांत सुमन को Asst. Manager (M&HS) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाएगा तथा नए पदस्थापन पर योगदान के बाद रिलीज आदेश की प्रति संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।


