Education

चिन्मय विद्यालय के बच्चों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस


Bokaro: चिन्मय विद्यालय बोकारो के विशेष प्रार्थना सभागार में कक्षा प्रथम एवम द्वितीय के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभन्न अंतरराष्ट्रीय खेल एवम खिलाड़ियों का भेष धारण किया। विभन्न खेल के जोशीले गानों पर आकर्षक नृत्य किया।

29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को पूरा देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूम धाम से मानता है। छोटे छोटे बच्चों ने खेल के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए कब्बडी, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, नेटबॉल, टेनिस, स्नूकर कराटे, एथेलेटिक्स, जुडो एवम अन्य खेल के खिलाड़ी बनकर एवम उनके प्रसिद्ध टीशर्ट तथा जेर्सी पहनकर जम कर आनंद किया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी बच्चों एवम शिक्षकों को राष्ट्रीय खेल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के मन मे खेल एवम शारिरिक शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने एवम शारिरिक के साथ साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में यह सर्वाधिक उपयोगी है।

हमे मेजर ध्यानचंद के जीवन एवम उनके संघर्ष से सीखना चाहिए। विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में  पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद का वातावरण होना भी बहुत महत्वपूर्ण है। इससे विद्यार्थियों का सम्पूर्ण विकास होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!