Hindi News

बोकारो में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा


Bokaro: बुधवार को बोकारो स्टील सिटी, चास नगर निगम और बेरमो क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। बताया जा रहा है कि सेक्टर 1 की चित्रगुप्त पूजा सबसे बढ़-चढ़ कर हुई। शहर के अधिकतर मानिंद यहां उपस्थित हुए।

श्री चित्रगुप्त परिवार विकास एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में सेक्टर 1 स्थित रंगमंच प्रांगण में एवम श्री चित्रगुप्त मंदिर समिति के द्वारा सेक्टर 6 स्थित साईं मंदिर परिसर में पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ो कायस्थ परिवार के लोगो ने बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। रंगमंच स्थित पूजा पंडाल में सांसद धनबाद पशुपतिनाथ सिंह भी शामिल हुए।

इस अवसर पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा से मानव कल्याण और देशहित में कार्य करता रहा है। जैसे भगवान चित्रगुप्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उसी प्रकार कायस्थ देश में जहां भी हैं अपनी बुद्धि और कलम से देश समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। सांसद ने चित्रगुप्तमहापरिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई भी दी।

इस मौके पर सेक्टर वन चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष एवम वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के महा प्रबंधक संजय सिन्हा को समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

चित्रगुप्त पूजा के सफल आयोजन में अध्यक्ष संजय सिन्हा, गुंजिता सिन्हा, महासचिव अनिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राहुल, अतुल, रोहित, आरके सिन्हा, रणजीत सिन्हा,पवन श्रीवास्तव, एम के चौधरी, सुनील कुमार, राजीव कंठ और सुमन सिंह की भूमिका उल्लेखनीय रही।

चित्रगुप्त परिवार सेक्टर 3 एवं सिटी सेंटर समिति ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया. समिति के अध्यक्ष भैया प्रीतम ने बताया कि पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने
वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन उत्सव सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!