Bokaro: पर्यावरण संरक्षण और खनन क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से CISF इकाई CCL करगली की ओर से शुक्रवार को करगली परियोजना क्षेत्र में वेटिवर घास रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान CISF अधिकारियों और जवानों ने करीब 10,570 वेटिवर घास के पौधे लगाए।

खनन क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने पर जोर
अभियान का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के साथ मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है। वेटिवर घास की मजबूत जड़ें मिट्टी को बांधने में मदद करती हैं। इससे ओबी डंप क्षेत्रों में मिट्टी के कटाव को कम करने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
पौधों की देखभाल भी जरूरी : कमांडेंट
CISF करगली के कमांडेंट आरपी सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसके बाद पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने सिंचाई, सुरक्षा और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जारी रहेंगे प्रयास
कमांडेंट ने कहा कि CISF की ओर से पर्यावरण संरक्षण और खनन क्षेत्रों में हरित आवरण विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वेटिवर घास के रोपण से मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
