Bokaro: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF ने ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। अमलो रेलवे साइडिंग से दीनदयाल चौक के बीच आसूचना इनपुट के आधार पर छापेमारी कर 3.950 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान एक ऑटो और पांच मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।

रेड टीम और आसूचनाकर्मियों ने की छापेमारी
CISF की रेड टीम एवं आसूचनाकर्मियों ने सब एरिया कमांडर के नेतृत्व में अभियान चलाया। जांच के दौरान उक्त वाहनों से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा कुल 3,950 किलोग्राम कोयला बरामद हुआ। बरामद कोयले को CCL कांटा घर में वजन कराया गया।
CCL ने 9,551 रुपये आंकी कोयले की कीमत
CCL प्रबंधन द्वारा बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 9,551 रुपये आंकी गई है। जब्त किए गए ऑटो और पांचों मोटरसाइकिलों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।

MMDR Act के तहत कानूनी कार्रवाई जारी
बरामद कोयले को CCL प्रबंधन को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में MMDR Act-1957 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। CISF की कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
