Hindi News Politics

कांग्रेस ने धनबाद से अनुपमा सिंह को मैदान में उतारा, कइयों ने पहली बार सुना नाम, भाजपा में जीत की ख़ुशी


Bokaro: कांग्रेस (Congress) ने धनबाद सहित तीन लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। धनबाद सीट से इस बार कांग्रेस ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी अनुपमा सिंह को मैदान में उतारा है। साथ ही, गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह और चतरा से कृष्णानंद त्रिपाठी को टिकट मिला है।

Click to join whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी धनबाद संसदीय क्षेत्र से किसी भी नेता पर भरोसा नहीं जताते हुए, गिरिडीह में पड़ने वाले बेरमो विधानसभा क्षेत्र की अनुपमा सिंह को टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा के वर्तमान सांसद पी एन सिंह का टिकट कटने के बाद, धनबाद लोकसभा क्षेत्र में राजपुतो में उबाल को देखते हुए, कांग्रेस ने अनुपमा सिंह को मैदान में उतार कर राजपूत समाज को साधने की कोशिश की है।

कुछ लोगो का मानना है कि अनुपमा सिंह का यह पहला चुनाव इतना आसान नहीं होने वाला है। बाहरी-भीतरी वाले माहौल में अनुपमा सिंह कांग्रेस के लिए कितनी कारगर साबित होंगी, यह तो आने वाला वक़्त बताएगा। धनबाद, बोकारो और चंदनक्यारी में अधिकतर लोग पहली बार अनुपमा सिंह का नाम सुन रहे है। इतने क्रटिकल चुनाव में, अनुपमा सिंह को उतार कर कांग्रेस ने खुद भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को विजय तिलक लगा दिया है।

मंगलवार को कांग्रेस द्वारा अनुपमा सिंह के नाम के घोषणा के बाद भाजपाइयों ने ख़ुशी का इजहार किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने बढ़िया कैंडिडेट दिया है, इसबार भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की जीत सुनिश्चित है। भाजपा काफी विशाल मार्जिन से जीत दर्ज करेगी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!