Bokaro Steel Plant (SAIL)

ठेका मजदूरों ने एनजेसीएस यूनियन से किया पलायन, भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का थामा दमन


Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में काम करने वाले कई ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ के वरीय संयुक्त महामंत्री शम्भु कुमार ने कहा कि विगत कई महीनों से बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के कॉक ओवन एंड कोल् केमिकल विभाग में ठेका कंपनियों द्वारा मनमानी ढंग से मजदूरो के सुविधाओ में कटौती की जा रही थी।

इन समस्याओं से अवगत होते हुए भी एनजेसीएस यूनियन ठेका श्रमिकों के साथ हो रहे भेद भाव पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इसलिए आज शुक्रवार को सैकड़ो ठेका मजदुर एनजेसीएस यूनियन का दामन छोड़कर मजदूर भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की। बीएसएल कैंटीन नo 1 में संघ ने कॉक ओवन विभाग का शाखा ठेका प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

इस अवसर पर आमिर परवेज़ को अध्यक्ष, उपेंद्र कुमार शाही, रणधीर कुमार, दिनेश कपरदार, विजय कुमार पाण्डेय और तापस गोराई को उपाध्यक्ष, नवीन कुमार तिवारी को सचिव, उमा कर्मकार, प्रकाश कुमार, रूपेश गिरि, सतीश प्रसाद महतो, दिनेश बेसरा और अमन कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, अजित कुमार को कोषाध्यक्ष, धनिराम महतो को उपकोषाध्यक्ष और अशोक सिंह, पुनिलाल सिंह, गौरीलाल ओधर, सिंधु मुर्मू, रबीन्द्र कुमार, नुनूलाल टूडु, कुमार कुन्दन, कंचन सिंह, महेश्वर सिंह, अमर किशोर शर्मा, अरुण कुमार दास, मिथिलेश चौधरी, राजेंद्र बाउरी, छोटूलाल सोरेन, चन्दन रवानी, गौरीनाथ पाठक एवं गजेंद्र पाण्डेय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया ।

सुरेन्द्र महतो, मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष अब्दुल रब अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार, विशेश्वर रजवार, मंतोष कुमार, आर के दास आदि मौजूद रहे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!