Hindi News

देश के नए धोनी बोकारो के Kumar Kushagra! IPL में दिल्‍ली कैपि‍टल्‍स ने 7.2 करोड़ में खरीदा, तूफानी बल्लेबाजी में माहिर


Bokaro: आईपीएल (IPL) 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बोकारो (Bokaro) के कुमार कुशाग्र को मोटी रकम मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7.2 करोड़ की मोटी कीमत पर अपने साथ जोड़ा है। झारखंड के लिए कुमार कुशाग्र ने कई शानदार पारियां खेली हैं। वह धोनी की तरह विकेटकीपर के साथ-साथ तूफानी बल्लेबाजी में माहिर हैं। इसलिए उन्हें झारखंड के नए धोनी के रूप में देखा जा रहा है।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

बता दें, आईपीएल की नीलामी में झारखण्ड से दो खिलाड़ी चुने गए है। इनमे से एक बोकारो के 19 वर्षीय कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) और दूसरे शशांक मिश्रा रांची के रहनेवाले है। कुशाग्र के पिता शशिकांत सहायक आयुक्त, वाणिज्य एवं माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। कुशाग्र दस साल की आयु से ही क्रिकेट खेलते है।

बोकारो के क्रिकेट ग्राउंड से उनका पुराना वास्ता है। बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी की ओर से इन्होंने खेलना शुरू किया। स्थानीय ट्रेनिंग हॉस्टल में इन्होंने क्रिकेट का प्रशिक्षण हासिल किया। 2014-15 में इन्होंने बोकारो जिला अंडर 14 टीम की ओर से खेलना शुरू किया। जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन 2016-17 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में झारखंड अंडर 16 टीम के लिए किया गया।

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy), विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुशाग्र धुआंधार प्रदर्शन कर चुके हैं। झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) और बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष पी एन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकानाएं दी है। सिंह ने कहा कि कुशाग्र बेहतरीन खिलाड़ी है और आने वाले समय में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में भी परचम लहरायेंगे।

बताया जा रहा है कि झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र पर नीलामी से पहले ही कई टीमों की नजर थी। उन्होंने झारखंड के लिए कई तूफानी पारियां खेली हैं। 20 लाख बेस प्राइस वाले कुशाग्र को 36 गुना ज्यादा कीमत मिली और मिनी ऑक्शन में ही वह मालामाल हो गए। हालांकि, कुशाग्र को यह रकम किस्मत से नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने कई वर्षों तक मेहनत की है और घरेलू स्तर पर कई बार खुद को साबित किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी ऐसी ही एक पारी निर्णायक साबित हुई। महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रनों का पीछा करते हुए कुशाग्र झारखंड के लिए छठे नंबर पर आए और 37 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उस दिन उपस्थित कई स्काउट्स उनकी तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए थे। इसी पारी की वजह से नीलामी में वह करोड़पति बने हैं। क्योंकि, उनकी इस शानदार पारी के बाद ही ऑक्शन हुआ और वह करोड़पति बन गए।

दिल्ली की टीम को एक अच्छे मैच फिनिशर की जरूरत थी। इसी वजह से दिल्ली के लिए नीलामी टेबल पर बैठे ऋषभ पंत ने उन पर इतनी मोटी रकम खर्च की है। चेन्नई और गुजरात ने उन पर दांव लगाया था पर दिल्ली ने सबसे अधिक बोली लगाकर कुशाग्र को अपने साथ जोड़ लिया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!