Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, BSL प्लांट के अंदर-बाहर हड़ताल के समर्थन में चलेगा सघन अभियान


Bokaro: आने वाले 28 और 29 मार्च को 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बोकारो में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक एटक कार्यालय में देव दीप सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई| बैठक में 21 मार्च से 27 मार्च तक BSL प्लांट के अंदर-बाहर हड़ताल के समर्थन में सघन अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों कर्मचारियों के संगठन ने भारत सरकार के मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जन विरोधी, कॉर्पोरेट समर्थक एवं राष्ट्र विरोधी विनाशकारी नीतियों के खिलाफ 28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने भी पूरे देश में दो दिन के बंद का ऐलान किया है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मौजूदा रोजगार और आजीविका के अवसरों में भारी गिरावट के कारण बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। जिसने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में ना केवल मेहनतकश लोगों बल्कि पूरे युवा और छात्र समुदाय में भविष्य के प्रति निराशा और हताशा की स्थिति पैदा कर दी है।

नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन परियोजना के नाम पर राष्ट्रीय संपत्ति को बेचने की साजिश चल रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को कॉर्पोरेट घराने के हवाले करने की योजना है। मजदूरों के लिए बने श्रम कानूनों को बदलकर 4 लेबर कोर्ट में परिवर्तित कर दिया गया है। जो मजदूरों को मिले हुए अधिकार पर सीधा-सीधा हमला है।

इन तमाम सवालों पर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 28 और 29 मार्च 2022 की हड़ताल को सफल करें। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता अबू नसर ने बताया कि मुख्य रूप से इंटक के बी एन उपाध्याय एटक से रामाश्रय प्रसाद सिंह एचएमएस से राजेंद्र प्रसाद सिंह, एक्टू से देवदीप सिंह दिवाकर, बोकारो कर्मचारी पंचायत से रमाकांत वर्मा तथा एआई यूटीयूसी से मनोज कुमार सिंह ने हिस्सा लिया।ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता अबू नसर ने बताया कि


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!