Hindi News

DPS Bokaro: रंगों के बजाय फूलों की पंखुड़ियों से शिक्षकों ने खेली होली, नृत्य-संगीत का भी आनंद लिया


Bokaro: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बोकारो में गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव में पर्यावरण के अनुकूल रासायनिक रंगों के बजाय फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया गया। कार्यक्रम में नृत्य और संगीत का आनंद सभी ने लिया। प्राचार्य ए. एस.गंगवार द्वारा विशेष संगीतमय प्रस्तुति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जोश भर दिया। इसके बाद शानदार लंच हुआ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डीपीएस बोकारो के प्राचार्य ए एस गंगवार ने होली के त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, “होली वसंत के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है जो एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह शुरुआत सुख, शांति और समृद्धि के जीवंत रंगों से सराबोर हो।” उन्होंने सभी से अपने मतभेदों को भूलाकर बेहतर कल के लिए एकता के बंधन को मजबूत करने का आग्रह किया।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!