Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

SAIL के स्टॉकयार्ड में क्रेन ने ठेकाकर्मी को कुचला, शव को रख मजदुर कर रहे प्रदर्शन


Bokaro: स्टील ऑथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सेंट्रल मार्केटिंग आर्गेनाईजेशन (CMO) के माराफारी स्तिथ स्टॉक यार्ड में एक ठेकाकर्मी की मौत क्रेन से दब कर हो गई। घटना के बाद वहां कार्यरत मजदुर मृतक के शव को घटनास्थल पर रखकर प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांग मृतक के परिवार के एक सदस्य को SAIL में नौकरी और मुआवजे की है। करीब ढाई घंटे से शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ है। वार्ता के लिए मजदुर CMO के अधिकारियों का इंतज़ार कर रहे है पर 9 बजे रात तक वह नहीं आये थे। सिर्फ माराफारी पुलिस पहुंची थी।

मृतक का नाम बादो यादव है। वह श्याम लिफ्टर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में रीगर के पद पर कार्य कर रहे थे। यादव माराफारी इलाके में झोपडी में रहते थे। बताया जा रहा है की वह पिछले कई सालो से मजदूरी का काम कर रहे थे। स्टॉकयार्ड में कार्यरत एक मजदुर, शम्भू कुमार ने बताया कि घटना आज शाम सात बजे की है। यादव पानी लेकर आ रहे थे कि तभी क्रेन से उन्हें धक्का लगा और वह नीचे गिरे। चुकी क्रेन में ब्रेक नहीं था वह उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।माराफारी थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि SAIL के अधिकारियों को सुचना दें दी गई है। हमलोग घटनास्थल पर मजदूरों को शांत करने कि कोशिश कर रहे है।

 

 

 

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!