Hindi News Politics

ED ने करोड़ो रूपये पकड़े, गिरफ़्तारी हुई, पर उपायुक्तों पर सीएम क्यों नहीं कर रहे कार्रवाई ? पूछ रहे बाबूलाल मरांडी


Bokaro: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री, बाबूलाल मरांडी रविवार को झामुमो सरकार के क्रिया कलापों पर जमकर बोले। उन्होंने बोकारो में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य में चल रहे ईडी के छापे और उजागर हो रहे भ्रष्टाचार पर बड़े ही अलग अंदाज़ में बोला कि – मुख्यमंत्री इतने मौन क्यों है ? जिन ज़िलों में अवैध खनन ईडी ने उजागर किया है, करोड़ो रूपये पकड़े गए है, गिरफ़्तारी हुई है, अवैध क्रशर सील हुए है, पर ढाई साल से चल रहे अवैध खनन को लेकर वहां के उपायुक्तों पर सीएम क्यों करवाई नहीं कर रहे ? धीरे-धीरे उनके करीबी ईडी के गिरफ्त में आते जा रहे है और वह मौन है।  Video नीचे है :

मरांडी ने वर्तमान में लोकतंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बड़े-बड़े जो भी लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है, उनको अदालतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोकतंत्र हमेशा से रहा है। आज विपक्षी दल जो इल्जाम लगाती है कि भाजपा अपने तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रही है, उस परिपेक्ष में उन्होंने कहा, जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव जेल गए और उन्हें सजा मिली भाजपा की सरकार नहीं थी। जब शिबू सोरेन जेल में गए तब भी भाजपा की सरकार नहीं थी। वह तंत्र ही था जो काम कर रही थी और आज भी तंत्र काम कर रही है। लेकिन एक परिवार जो अपने आप को लोकतंत्र से ऊपर समझता है आज उस तक तंत्र जा रही है तो उन लोगो को लोकतंत्र खतरे में नजर आ रहा है। Video:

बता दें, बाबूलाल मरांडी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ओबीसी मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने बोकारो आये थे। जो रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में बोकारो विधानसभा के विधायक मुख्य सचेतक विपक्षी दल, बिरंचि नारायण ने संबोधन किया था। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि आज हम किसी भी युद्ध के लिए तैयार हैं और वैसे भी भारत त्रिकोणीय युद्ध से हमेशा लड़ता रहता है।

भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सत्र के दौरान संगठन में अनुशासन और कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन किया। प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण सह प्रमुख सचिन जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पंच निष्ठा हैं और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति ,आदि- शंकराचार्य के योगदान तथा उनके द्वारा स्थापित किए गए चार मठों का उल्लेख किया था।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। बाबूलाल जी द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को वर्तमान परिपेक्ष में राजनीतिक हालात और भारतीय जनता पार्टी के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी विभागीय जिम्मेदारी निभाने वाले बोकारो जिले में निवास करने वाले भारतीय जनता पार्टी ओबीसी जिला के कमेटी तथा प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य जो इस आयोजन को बहुत कम समय में सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया उनका धन्यवाद किया गया.

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मानित अध्यक्ष अमरदीप यादव द्वारा तथा मंच का संचालन प्रदेश के महामंत्री  शिव प्रसाद साहू एवं चौधरी महतो द्वारा किया गया प्रमुख रूप से उपस्थित हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णा महतो ,सह प्रभारी झारखंड प्रदेश श्रीमती अर्चना राय भट्ट ,प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार, उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी ,उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपिन कुमार, अजय शर्मा ,अजीत भगत, घनश्याम आनंद ,सुनील चरण पहाड़ी, सूरजमल नायक.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी जिला महामंत्री राजेश वर्णवाल, अनिल गुप्ता, रंजीत गुप्ता ,अशोक कुमार इत्यादि भाजपा ओबीसी मोर्चा के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए.


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!