Education

JEE Advance में चिन्मया विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन


Bokaro: जेइइ एडवांस-2021 की परीक्षा में चिन्मया विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इस विद्यालय के अभिनव प्रकाश को सामान्य श्रेणी मे अखिल भारतीय स्तर पर 3710 वॉ स्थान प्राप्त हुआ है। वह विद्यालय में अव्वल आये हैं। वहीं भरत काबरा को सामान्य श्रेणी में 4086 वॉ स्थान, आदित्य कुमार को 6346 वॉ स्थान, अरूप महता को 7614 वॉ स्थान, हर्ष राज को 8002 एवं मयंक कुमार को 8236 वॉ स्थान प्राप्त हुआ है।

आदित्य कुमार,सौरभ कुमार और सोमेन कुमार मडंल ने ओबीसी श्रेणी में क्रमशः 1172 वॉ, 2270 वॉ एवं 2724 वॉ स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पुरे नगर का मान बढ़ाया है। चिन्मया विद्यालय के प्रणवराज को इडब्लुशी श्रेणी में 1674 वॉ स्थान मिला है। इस उत्कृष्ट सफलता पर स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, महेश त्रिपाठी सचिव विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्राचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविषय की कामना की।

 

 

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!