Bokaro: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा 2026 में बोकारो के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की। शहर के विभिन्न स्कूलों में 100% रिजल्ट के साथ 150 से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए। इस बार जिले में 98% से अधिक अंक हासिल करने वाले टॉपर्स में डीपीएस बोकारो के शुभ कुमार सिंह (98.8%), होली क्रॉस स्कूल के श्रेष्ठ कुमार (98.8%), चिन्मय विद्यालय के निदेश अग्रवाल (98.6%), श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की अनम नाजिर (98.4%), गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के आयुष राज व मनीषा (98.4%), और पेंटेकोस्टल असेंबली स्कूल की उत्कर्षा (98%) शामिल रहे।

DPS Bokaro: शुभ बने टॉपर, 51 छात्रों ने 95% पार

दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में शुभ कुमार सिंह ने 98.8% अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। रौनक राज दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जिसमें 51 छात्रों ने 95% से अधिक और 148 ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। “यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है,” प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा।
Holy Cross School: श्रेष्ठ ने लहराया परचम

होली क्रॉस स्कूल में श्रेष्ठ कुमार ने 98.8% अंक लाकर टॉप किया। स्कूल का परिणाम 100% रहा और 54 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

Chinmaya: निदेश अग्रवाल टॉपर, 42 छात्रों ने 95% पार

चिन्मय विद्यालय बोकारो में निदेश अग्रवाल ने 98.6% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। कुल 42 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए और कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
Sree Ayyappa: अनम नाजिर ने किया टॉप

श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में अनम नाजिर ने 98.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। 55 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही कई छात्रों ने विज्ञान, संस्कृत और आईटी में 100 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।“सुव्यवस्थित तैयारी और निरंतर मूल्यांकन ने छात्रों को इस सफलता तक पहुँचाया,” प्राचार्य पी. शैलजा जयकुमार ने कहा।
GGPS Bokaro: आयुष और मनीषा संयुक्त टॉपर

इस स्कूल में आयुष राज और मनीषा ने 98.4% अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। कुल 64 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
Pentecostal: 100% रिजल्ट, उत्कर्षा टॉपर

पेंटेकोस्टल असेंबली स्कूल में उत्कर्षा ने 98% अंक के साथ टॉप किया। सभी 129 छात्र सफल रहे। कई छात्रों ने 95% से ऊपर अंक प्राप्त किए, जबकि 37 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।
MGM स्कूल: ऋचा और मृणाल टॉपर

एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में ऋचा नंदा और मृणाल विनायक झा ने 97% अंक के साथ टॉप किया। 32 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और स्कूल का परिणाम 100% रहा।
रामरुद्र CM School of Excellence का शानदार आगाज

बोकारो के रामरुद्र उत्कृष्ट विद्यालय के पहले सीबीएसई बैच ने 100% रिजल्ट के साथ इतिहास रचा। हर्षित राज (94%) टॉपर रहे, जबकि 10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। डीईओ जगरनाथ लोहरा ने इस सफलता पर बधाई दी।
कुल मिलाकर, बोकारो के छात्रों ने मेहनत, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन के दम पर CBSE परीक्षा में शानदार सफलता की नई मिसाल पेश की है।

