Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

बोकारो चिड़ियाघर के मादा तेंदुए को मिल गया उनका जीवनसाथी, लाये गए दो नर तेंदुए


Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा संचालित जैविक उद्यान में रह रही पांच मादा तेंदुए को उनका पार्टनर मिल गया।

डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश के निर्देश को अमल करते हुए नगर प्रसाशन विभाग के चीफ जनरल मैनेजर भूपिंदर सिंह पोपली ने रांची चिड़ियाघर से कोआर्डिनेट किया। अपने दो मादा तेंदुए देकर, उनसे बोकारो चिड़ियाघर के लिए दो नर तेंदुए ले लिए।

इन नए सदस्यों के आने से चिड़ियाघर में तेंदुए का परिवार पूरा हो गया है। इन नए जोड़ो से भविष्य में परिवार के विस्तार की उम्मीद जगाई है। तेंदुओं के परिवार में तो खुशहाली आ गई, पर नर दरियाई घोड़ा (Hippo) अभी भी अकेले है।

बीएसएल (BSL) के प्रभारी निदेशक अमरेंदु प्रकाश अपने कार्यकारी निदेशकों के साथ रांची से लाये गए तेंदुओं को देखने उनके बाड़ो में गए। अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जैविक उद्यान का दौरा किया। नए तेंदुए धीरे-धीरे नए वातावरण के अनुकूल हो रहे हैं। वे आगंतुकों के लिए रोमांचक होंगे।

बीएसएल के प्रवक्ता मणिकांत धान के अनुसार एनिमल एक्सचेंज के प्रावधानों के तहत जैविक उद्यान बोकारो में राँची की चिड़ियाघर से दो नर तेंदुआ लाए गए हैं। इसके बदले रांची चिड़ियाघर को जैविक उद्यान बोकारो से दो मादा तेंदुआ दिए गए हैं।

विभिन्न चिड़ियाघरों के बीच जानवरों का आदान-प्रदान वन्यजीव संरक्षण का एक अनिवार्य पहलू है, जो लुप्तप्राय प्रजातियों की आनुवंशिक विविधता को बनाए रखने में मदद करता है। नए तेंदुओं का आगमन इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है और पार्क में आगंतुकों के अनुभव को बढ़ाने की उम्मीद है।

dakshin

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!