Bokaro: SAIL के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में गुरुवार सुबह स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 9.30 बजे की बताई गई है।
गर्म स्लैग के कारण आग लगने की आशंका
प्लांट के स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट संख्या K-21 और K-22 में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण गर्म स्लैग को माना जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर विंग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मुख्य उत्पादन इकाइयों पर नहीं पड़ा असर
बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के अनुसार, आग कन्वेयर बेल्ट क्षेत्र तक सीमित रही। यह बेल्ट फर्नेस के बाहर स्थित है, इसलिए फर्नेस अथवा प्लांट की मुख्य उत्पादन इकाइयों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। प्लांट में उत्पादन सामान्य रूप से जारी है।

क्षतिग्रस्त बेल्ट बदला जाएगा
प्रबंधन के अनुसार, आग से प्रभावित कन्वेयर बेल्ट को जल्द बदला जाएगा। घटना के कारण प्लांट के सामान्य उत्पादन संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आई है।
