Hindi News Politics

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बोकारो में छोड़े गए पटाखे, बांटी गई मिठाइयां


Bokaro: देश की पहली महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर पुरे देश भर में ख़ुशी मनाई जा रही है। गुरुवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बोकारो विधायक के आवसीय कार्यालय में जीत का जश्न मनाया।

बोकारो विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटी गई। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जीत की बधाई दी।

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि आज देश के 12 करोड़ आदिवासी समुदाय को सम्मान मिला है। आदिवासी समुदाय से पहली बार देश को राष्ट्रपति मिला है। इनकी जीत से आदिवासियों में खुशी की लहर हैं।

झारखंड के लिए गौरवपूर्ण पल हैं। संथाल समुदाय में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और वह वर्ष 2000 में ओडिशा सरकार में मंत्री बनीं.

बोकारो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की जश्न मनाई। आदिवासी कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़ बजाकर खुशी जाहिर की। आदिवासी कार्यकर्ताओ ने कहा कि आज पहली बार आदिवासी को उच्चित सम्मान मिला है, जिसके लिए वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करते हैं।

बधाई देने वालो मैं जिला महामंत्री संजय त्यागी, इंद्र कुमार झा, महेंद्र राय, धीरज झा, अनिल सिंह, बैधनाथ प्रसाद, टिंकू तापरिया, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!