Hindi News Politics

यूपी सरकार द्वारा जबरिया रिटायर पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर, Bokaro में खोला राजनीतिक पार्टी का कार्यालय


Bokaro: अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शुक्रवार को बोकारो में अपनी राजनितिक पार्टी का कार्यालय खोला है। वह बोकारो के रहने वाले है और अपने पार्टी का उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखण्ड में विस्तार करने का मंसूबा रखते है। Video नीचे 

ठाकुर खासतौर पर सबसे अधिक दो वर्ष पहले तब चर्चे में आये, जब यूपी सरकार ने उन्हें समय से पहले रिटायर कर दिया था। गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अतुल राय पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती और उसके साथी के सुप्रीम कोर्ट के गेट पर आत्मदाह करने के मामले में अमिताभ ठाकुर का नाम आया था। लखनऊ पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को जेल भेज दिया था।

अमिताभ ठाकुर को मार्च महीने में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी थी। जमानत मिलने के बाद वह आठ महीने बाद जेल से बाहर आए हैं और तीर्थ यात्रा पर चले गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने अपने जीवन में एक नया लक्ष्य साधा, जिसे वह पुरे मजबूती के साथ साधने निकल पड़े है।

बोकारो में अमिताभ ठाकुर के पार्टी कार्यालय का उद्धघाटन


ठाकुर ने सेक्टर 4 आवास संख्या चार डी 2181 में अपने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया है। यहां उन्होंने अपने नये राजनीतिक दल अधिकार सेना पार्टी के विस्तार का एलान किया।

उन्होंने बोकारो में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके दल का मुख्य उद्देश्य अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार के विरोध करना है। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड में भी पार्टी का विस्तार करेगी। बोकारो से उनकी पढ़ाई हुई है। नगर निगम चुनाव , लोकसभा व विधानसभा में सभी सीटों पर उनके उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे।

इसके बाद झारखंड में भी जिला स्तर से गांव गावं तक संगठन का विस्तार किया जायेगा। नागरिकों को अधिकार दिलाने का काम करेंगे। प्रदेश की सरकार में भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था की खराब स्थिति अहम मुद्दा है। इसको लेकर उनकी पार्टी संघर्ष करेगी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!