Hindi News

Ganesh Mahotsav: बोकारो में कहीं बना बुर्ज खलीफा तो कहीं बना अक्षरधाम मंदिर, मेला और जबरदस्त लेज़र शो भी..


Bokaro: जिले में गणपति बप्प्पा मोरया के जयकारों से कई जगह पूजा-अर्चना मंगलवार को शुरू हो गई।

इस बार शहर के सेक्टर 4 इलाके में बने दो गणेश पूजा पंडाल भक्ति के साथ-साथ भव्यता का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन को लेकर चर्चे में हैं। इनमे से एक 121 फुट ऊंचा पंडाल सिटी सेंटर में है, जो दुबई के चर्चित बुर्ज खलीफा के तर्ज पर बना है और दूसरा मजदुर मैदान में अक्षरधाम मंदिर का स्वरुप है। लोगो को दोनों पंडाल आकर्षित कर रहे है।

इन पंडालों के खूबसूरती के आलावा सिटी सेंटर में भगवान गणपति बप्पा की 28 फुट की मूर्ति और मजदुर मैदान में मेला और बच्चों के लिए झूले विशेष आकर्षण का केंद्र है।

मजदुर मैदान- गणेश पूजा 
मजदूर मैदान में दिल्ली के अक्षर धाम की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया गया है। बताया गया कि पंडाल में 16 फीट ऊंची गणपति की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। इस प्रतिमा को कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया है। पंडाल के साथ-साथ मैदान में मेला का भी आयोजन किया गया है जिसमें मीना बाजार, खेल-खिलौने और बच्चों के लिए थ्रीडी शो है।

सिटी सेंटर- गणेश पूजा सिटी सेंटर में गणेश मंडली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने गणेश पूजा में इस बार भगवान गणपति बप्पा की 28 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित की है। पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने बुर्ज खलीफा से प्रेरित डिजाइन बनाकर पंडाल को जीवंत कर दिया। पंडाल की सजावट और प्रकाश व्यवस्था भी उत्तम है। लेजर शो कमाल का है। जो देख रहा है वह तारीफ कर रहा है।

गणेश पूजा 19 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाली है।

चास – गणेश चतुर्थी की धूम 

भोजपुर कॉलोनी स्थित चिन्मय मिशन चास में गणेश उत्सव पूरे धूमधाम से मनाई गई। पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना एवम आरती की गई। भगवान गणेश के 108 नामों का मंत्रोचारण किया गया। पंकज कुमार मिश्रा एवम देवेश त्रिपाठी ने पूजा अर्चना की सारी विधियों को पूरा करवाया।
चिन्मय युवा केंद्र, चिन्मय देवी समूह एवम चिन्मय मिशन के सदस्यों सहित चास बोकारो के सैकड़ों भक्तों ने विधिवत पूजा का लाभ उठाया। इस अवसर पर संदीप तिवारी, देवेश त्रिपाठी, पंकज कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार राय, पंकज कुमार सिन्हा, विभा तिवारी, एवम अन्य उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!