Hindi News Politics

Giridih Lok Sabha Seat: सात उम्मीदवारों का नामांकन प्रपत्र रद्द, अब 18 उम्मीदवार शेष


Bokaro: 06 गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उम्मीदवारों के नामांकन की संवीक्षा हुई। गिरिडीह से कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था। इनमें 07 उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य पाया गया। उनके नामांकन को रद्द कर दिया गया। सात उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद अब सिर्फ 18 उम्मीदवार शेष रह गये हैं।

Click to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिला किया था। आज संवीक्षा में कुल 07 उम्मीदवारों का नामंकन प्रपत्र में त्रुटि रहने के कारण रद्द किया गया। अब कुल 18 उम्मीदवार 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में शेष है। अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 09 मई 2024 है।

नामांकन प्रपत्र रद्द किया गया है उम्मीदवारों के नाम निम्न हैं –

 श्री धीरन मदक, पिता स्व. तारू मदक, ग्राम मंडरो, पो. हरलाडीह, पीएस. खुखरा (पीरटांड), जिला गिरिडीह, पार्टी – निर्दलीय।

 श्री नारायण गिरी, पिता श्री भोला गिरी, वार्ड संख्या 09, पं. पपलो जुनौरी, पो. तारानारी, पीएस. नावाडीह पपलो, जिला बोकारो, पार्टी – राष्ट्रीय मजदूर एकता ।

 श्री ईमाम सफी, पिता स्व. अलीजान अंसारी, ग्राम हसाद, पो. करमा, पीएस. कसमार, जिला बोकारो, पार्टी – निर्दलीय ।

 श्री राकेश रोशन घोष, पिता स्व. अनादि नाथ घोष, ग्राम कोयरीडीह, पो. सोनारडीह, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय।

 श्री राजा हक, पिता श्री ऐनुल हक, पो. तोपचांची, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय ।

 श्री जयराम महतो, पिता श्री ललिया महतो, ग्राम जितपुर, पीएस हरिहरपुर, जिला धनबाद, पार्टी – ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ।

 श्री तुलसी महतो, स्व. खीरू महतो, ग्राम लक्ष्मीपुर, पीएस/पो. बेंगाबाद, जिला गिरिडीह, पार्टी – निर्दलीय।

शेष रह गए उम्मीदवारों का नाम निम्न हैः–

 श्री कमल प्रसाद, पिता श्री भोला प्रसाद साहू, ग्राम पोस्ट – बिरनी, पीएस नावाडीह, जिला बोकारो, पार्टी – बहुजन समाज पार्टी ।

 श्री चंद्र प्रकाश चौधरी, पिता श्री रीझूनाथ चौधरी, ग्राम सांड़ी, पो. सांड़ी, पीएस – रजरप्पा प्रोजेक्ट, जिला रामगढ़, पार्टी – आजसू ।

 श्री मथुरा प्रसाद महतो, पिता स्व. ऋषिकेश महतो, टाटा सिजुआ 06. न. बस्ती, पो. भेलटांड़, पीएस. जोगता, जिला धनबाद, पार्टी – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ।

 मो. ऐनूल अंसारी, पिता मो. जैनुल अंसारी, ग्राम तेतुलिया, पो. भाटडीह, पीएस महुदा, जिला धनबाद, पार्टी – बहुजन मुक्ति पार्टी ।

 श्री पप्पु कुमार निषाद, पिता स्व. छोटेलाल मल्लाह, 169ए,296 रंगुनी,रंगुनी, जिला धनबाद, पार्टी – भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी ।

 श्री प्रमोद राम, पिता श्री ठाकुर दास, ग्राम कटनियां, पो. औझाडीह, थाना टुण्डी, जिला धनबाद, पार्टी – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

 श्री शिवजी प्रसाद, पिता श्री रामाधार प्रसाद, क्वा. न. 403, मुराइडीह, पो. पोचारी, जिला धनबाद, पार्टी – राइट टु रिकॉल

 श्री सुभाष कुमार ठाकुर, पिता श्री धनेश्वर ठाकुर, ग्राम बाधाडीह, पो. चिकसिया, पीएस चास (मु.), जिला बोकारो, पार्टी – सर्व समाज पार्टी ।

 श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद, पिता श्री गंगाधर प्रसाद, ग्राम सोनाटांड, पो. बीएस सिटी, जिला बोकारो, पार्टी -लोकहित अधिकार पार्टी।

 श्रीमती उषा देवी, पति श्री आशीष कुमार महतो, ग्राम लालडीह, पो. बलियापुर, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय।

 श्रीमती उषा सिंह, पति स्व. रविन्द्र नाथ सिंह, ग्राम – पो. फुसरो, पीएस. बेरमो, जिला बोकारो, पार्टी – निर्दलीय ।

 श्रीमती कलावती देवी, पति श्री धनेश्वर महतो, पो. गलागी, पीएस. निमियाघाट, जिला गिरिडीह, पार्टी – निर्दलीय ।

 श्री जयराम कुमार महतो, पिता श्री कृष्णा प्रसाद महतो, एच न. 8, ग्राम चितरपुर, पीएस. तोपचांची, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय।

 श्री द्वारका प्रसाद लाला, पिता स्व. मोती लाल लाला, गेन्दनावाडीह, पो. तांतरी, प्रखंड तोपचांची, जिला धनबाद, पार्टी – निर्दलीय ।

 सुश्री पूजा कुमारी, पिता श्री सहदेव महतो, गृह संख्या 81 काली मंदिर, अमलो बस्ती, फुसरो वार्ड संख्या 06, जिला बोकारो,पार्टी – निर्दलीय ।

 श्री रामेश्वर दुसाध, पिता श्री बालकी दुसाध, ग्राम महुआटांड, पो करहरबारी महेशलुण्डी, पीएस गिरिडीह (मु.), जिला गिरिडीह, पार्टी – निर्दलीय ।

 श्रीमती सुनिता टुडू, पति श्री सुनिल कुमार टुडू, सिदुबारटांड, पो. आरजु, पीएस जरीडीह, जिला बोकारो, पार्टी – निर्दलीय ।

 श्री सुबोध कुमार यादव, पिता श्री मुरलीधर यादव, ग्राम बेरहासुयाडीह, पो. चालमो बरहमसिया, पीएस डुमरी, जिला गिरिडीह, पार्टी – निर्दलीय ।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!