Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

GM Township बीएस पोपली ने किया शिक्षको को सम्मानित, भावुक हो यह कहा


Bokaro: गुड मार्निंग क्लब बोकारो की ओर से शनिवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा सेेक्टर दो ए में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक बीएस पोपली थे।

डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, वह भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति थे। मद्रास प्रेसीडेंसी कालेज से अध्यापन का कार्य शुरु किया। बाद में मैसूर विश्वविद्यालय के अलावा भारत के कई विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य किया। वह दार्शनिक, शिक्षक व कुशल वक्ता थे। इनके आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

पोपली ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देते हैं। इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। जीवन में सफलता का गुर बताते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन करते हैं। विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक के व्यक्तित्व का बड़ा प्रभाव पड़ता है। इनकी सफलता में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष कुमार अमरदीप ने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान की रौशनी बिखेरते हैं। बच्चों को नैतिक मूल्यों से अवगत कराते हैं।

यह शिक्षक हुए सम्मानित
गुड मॉर्निंग क्लब के प्रवक्ता, बड़ेलाल ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए रामरुद्र प्लस टू हाई स्कूल चास की शिक्षिका डा.निरुपमा कुमारी, शिक्षक हरेकृष्ण बागभट्ट,राजेंद्र हाई स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार, मध्य विद्यालय माराफारी के प्राचार्य मनोज कुमार झा, शिक्षिका संगीता पाठक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजादनगर के प्राचार्य बीरेंद्र प्रसाद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रानीपोखर की शिक्षिका नफीस तरीन, प्राथमिक विद्यालय को-आपरेटिव कालोनी के शिक्षक मनोज कुमार, मध्य विद्यालय जामगोड़िया के शिक्षक विनोद कुमार उपाध्याय एवं अपग्रेडेड मिडिल स्कूल लेंबोडीह नावाडीह के शिक्षक शिरोमणि राम महतो को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। मौके पर आलोक रस्ताेगी, राजकपूर चौधरी, अशोक केडिया, मधु श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, अमन, कमलेश आदि उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!