Report by S P Ranjan

BOKARO : राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किए। जहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय हो कि, महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री रमेश बैस अपने देवघर यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे। इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।


