Hindi News

आमजनों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच होगी सुलभ, आयुष्मान भव: अभियान का हुआ शुभारंभ


Bokaro: बुधवार को  महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाने के लिए दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम “आयुष्मान भवः” अभियान को ऑनलाइन शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति, हर परिवार स्वस्थ रहेगा तभी स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प पूरा होगा। यही आयुष्मान भवः कार्यक्रम का भी लक्ष्य है।

सदर अस्पताल बोकारो सभागार में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में जिले से इस अभियान का शुभारंभ माननीय विधायक बोकारो बिरंची नारायण, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी,सिविल सर्जन डा. दिनेश कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “आयुष्मान भवः” अभियान को दूरगामी सोच के कारण प्रारम्भ किया गया। वर्तमान समय में स्वास्थ्य महत्वपूर्ण मुद्दा है। बेहतर स्वास्थ्य से सभी दीर्घायु बने गांव- घर तक इस अभियान का पहुँच हो,इसके लिए हमें और मेहनत करने की जरूरत है। इस अभियान में सहिया साथी, स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका है।

उपायुक्त ने आयुष्मान भवः अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के जिला स्तर पर अधिकारियों को आपसी तालमेल करके विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का भी निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाई जाएगी, जबकि आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक आयुष्मान मेले आयोजित किए जाएंगे।

साथ ही ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में आयुष्मान सभा का आयोजन कर गैर संचारी रोगों की जांच के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। इसके तहत सेवा पखवारा, आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान अर्बन समेत तमाम कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगभग 7,58,679 आयुष्मान कार्ड जारी हुआ है। शेष आहर्ता रखने वाले लोगों का भी अभियान के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा। 17 से पूर्व सभी संबंधित प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारियों को जरूरी तैयारी करने को कहा।

इससे पूर्व, माननीय विधायक बोकारो श्री बिरंची नारायण ने अपना वक्तव्य रखा। इसके पीछे सरकार की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए टिप्स दिए। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, सिविल सर्जव डा. दिनेश कुमार ने भी संबोधन किया। अभियान के संबंध में अपनी बात रखी।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!