Hindi News Politics

भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों का उद्घाटन कर अपनी वाह-वाही बटोर रही हेमंत सरकार: रघुबर दास


Bokaro: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रघुवर दास ने रविवार को वर्तमान हेमन्त सोरेन सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों का उद्घाटन कर सोरेन सरकार अपनी वाह-वाही लूटने का काम कर रही है। न इस सरकार को किसानों से मतलब है, न बेरोजगार युवाओं से और न ही पारा शिक्षकों और छात्रों से। इस राज्य का हर वर्ग सरकार के क्रियाकलापों से नाखुश है। पोस्टर बैनर तक ही सीमित रह गई सरकार। झारखंड सरकार ने अब तक पेट्रोल-डीजल का वैट भी कम नहीं किया। जबकि 20 दिन पूर्व केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपये डीजल पर 10 रुपये की छूट देकर जनता को राहत दी गई।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जिस वादे के साथ सत्ता हासिल की थी,  उस वादे को पुरा करने मे असफल रहे। इन 24 महीनो की हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड की जनता ने सिर्फ बलात्कार, हत्या, लूट, नक्सली वारदात, ट्रांसफर पोस्टिंग, खनिज संपदा की लूट ही देखी है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास निजी कार्यक्रमों के तहत रविवार को बोकारो आये थे। मुख्य सचेतक विरोधी दल सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आईटीआई मोड़ पर भव्य स्वागत व अभिनदंन किया।

एक तरफ सरकार के सहयोगी दल कांग्रेस महंगाई पर जनजागरण अभियान चला रही, वही दूसरी ओर कांग्रेस के मंत्री कहते है की वैट कम करने से सरकार को राजस्व का नुकसान होगा। हेमंत सोरेन की सरकार में हर तरफ लूट मची है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा युध्य स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, मगर सोरेन सरकार इस अभियान को गति देने मे विफल हो रही।

स्वागत करने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, जिला महामंत्री सजंय त्यागी, जयनरायण मरांडी माथुर मण्डल महेंद्र राय,मुकेश राय,राम लाल सोरेन,सुजीत चक्रवर्ती, सनातन सिंह, पन्नालाल कान्दु,टिंकू तापड़िया,मनोज सिंह, अनिल सिंह रणजीत बरनवाल राजू मालाकार,राजेश घोषाल विकाश अग्रवाल विजय शर्मा झ्न्तु दे ऋषभ राय पंकज सिंह,कनैया गुप्ता, पप्पू चौरसिया, चन्द्रशेखर सिंह मंजीत सिंह गोविंद टुडू अशोक महतो,निमाई महथा, संदीप कुमार टुन्ना कृष्णा तिवारी,जयशंकर कुमार ललन शर्मा सजंय कुमार दिलीप पाल डॉ दीपक दे अशोक महतो सुभाष सरकार किरण महतो श्यामल किशोर महतो, बंटी कुमार मंडल, भजन सरकार, गोलू उपाध्याय, शंकर दत्ता आदि ने किया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!