Chandankyari

अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है हूल दिवस: उमाकांत रजक


Chandankyari | Sanjay Mahtha 

आजसू पार्टी ने चंदनकियारी के दुबे काटा मोड़ के हटिया मैदान में शुक्रवार को हूल दिवस मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में देश की आजादी के लिए प्राण आहुति देने वाले सिद्दू कान्हु के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

संबोधित करते हुए पूर्व मंत्रि उमाकांत रजक ने कहा कि हमलोग को सिद्दू कान्हु चांद भैरव के साथ उनके दोनों बलिदानी बहनों के चरणों में पुष्प अर्पित करके गर्व महसूस हो रहा है।  हमलोग वैसे नेता के वंशज हैं जो सीमित साधन में भी हथियार के जखीरा रखने वाले अंग्रेज के खिलाफ भीड़ गए। उन्हे जान जाने की तनिक भी शिकन नहीं था।

ऐसे अदम्य साहस के शहीद के बलिदान को स्मरण करने के लिए मानने जा रहे हूल दिवस आधुनिक पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हूल दिवस का नारा था अंग्रेजो माटी छोड़ो। झारखंड के संदर्भ में यह नारा आज भी प्रासंगिक है। क्योंकि जिन उद्येशों के लिए सिद्दू कान्हु ने बलिदान दिया है। वह कारण आज भी विद्यमान है।

उमाकांत रजक ने कहा कि राज्य के चहुओर अनाचार, भ्रष्टाचार, लूट खसोट से लोग त्रस्त हैं। अंतर सिर्फ यह है कि गरीब, मजलूमों पर कोड़ा संविधान की शपथ लेने वाले आज बेखौफ चला रहे हैं। ऐसे तानाशाहों को झारखंड की माटी से उखाड़ फेकने लिए आएं सब मिलकर शपथ लें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी महतो एवं संचालन मंटू लाल महतो ने किया। मौके पर मौके पर शिबू महतो वशिष्ठ सिंह चौधरी, बिनोद मांझी, कृष्ण पद बनर्जी, अमृत महतो, मातुल मांझी, गणेश चन्द्र महतो, लालटू मंडल, हीरा लाल महतो, सुभाष लोहार, गिरिधारी मांझी, संजय गोप, तारा पद बनर्जी, राजेन महतो, सुखदेव महतो, दिलीप महतो खुदीराम सिंह चौधरी, रसराज महतो भगीरथ महतो प्रबोध सिंह चौधरी, मागाराम गोराई ने भी विचार रखे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!