Hindi News

Bokaro के सदर अस्पताल में हंगामा, कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन


Bokaro: ज़िले के सदर अस्पताल में आज सोमवार को सवेरे हंगामा हो गया। एक महिला कर्मी ने वहां कार्यरत सुपरवाइजर पर बदसलूकी का इलज़ाम लगाया है, वहीं सुपरवाइजर ने आरोप लगाया कि उक्त महिला ड्यूटी लेट आई थी जब उसने टोका तो उसको पीटने लगी। अस्पताल प्रबंधन पुरे मामले की जाँच कर रहा है।

इस घटना के बाद अस्पताल के अन्य कर्मी जमा होकर विरोध करने लगे। कार्य बाधित हो गया। सिविल सर्जन ए बी प्रसाद ने कहा कि वह मामले की छानबिन कर रहे है। सदर अस्पताल में कर्मियों को टाइम का पाबंद होने के लिए कहा जा रहा है, सख्ती की जा रही है। संभवतः उसी से जुड़ा मामला है।

अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियो के अनुसार कुछ दिनों पहले डीडीसी ने निरिक्षण किया था। चिकित्सा सेवा को बेहतर करने को लेकर कई निर्देश दिए थे। उसी के प्रयास में सभी सफाई कर्मी को समय से ड्यूटी आने को कहा गया था। लेट से ड्यूटी आने पर रोका-टोकी बढ़ा दी गई थी। इसी से गुस्सा कर महिला कर्मी ने सुपरवाइजर से मारपीट की है। थोड़ा सा प्रबंधन सख्त हुआ था कर्मी नाराज होने लगे।

इधर महिला सफाई कर्मी रूबी देवी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन से सुपरवाइजर बार-बार नौकरी से निकालने की धमकी दे रहा था। वह सात साल से अस्पताल में काम कर रही है और समय पर आती है। आज थोड़ा लेट हो गया। दूसरे लोग अधिक देरी से आते है उन्हें कुछ नहीं कहा जाता। सुपरवाइजर ने आज उसको गाली देते हुए उसपर हाथ उठाया।

सुपरवाइजर ने राम शर्मा ने कहा कि उसने कोई बदसलूकी नहीं की है। बस ड्यूटी समय से आने के लिए कहा तो महिला भड़क गई और उसपर चप्पल उठा ली।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!