Hindi News

Ferro Scrap बेचने पर केन्द्र सरकार लगाए रोक, नहीं तो दिल्ली के जंतर मंतर तक करेंगे आंदोलन: JJMS


Bokaro: केंद्र सरकार के द्वारा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को नेस्तो-नाबूत कर निजी हाथों में देने के खिलाफ आज झामुमो (JMM) के मजदुर संघठन “जय झारखंड मजदूर समाज (JJMS)” ने आन्दोलन शुरू कर दिया। इसकी शुरआत गाँधी चौक सेक्टर 4 में JJMS महामंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य बी के चौधरी के नेतृत्व में की गई। प्रथम चरण में जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड (Ferro Scrap Nigam Limited) के सेकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

अपने सम्बोधन में महामंत्री बि के चौधरी ने कहा कि स्थापना काल से मुनाफा कमाने वाला एवं केन्द्र सरकार के खजाने में अंशदान देते रहने वाले दुधारू गाय रूपी निगम को आने पोने दाम में अपने चन्द उद्योगपति मित्रों को देने का जो काम किया जा रहा है, वह राष्ट्रदोह से कम नहीं है। निगम में लगभग तीन हजार स्थायी एवं सात हजार अस्थायी मजदूरों के भविष्य से भी खेलवाड़ किया जा रहा है।

चौधरी ने कहा कि निगम की स्थापना सेल के सभी यूनिटों में एसएमएस के कनवर्टरों में लोहा का स्क्रेप प्लांट के विभिन्न विभागो से कर देने का काम करता है जिससे लोहा बन पाता है। अगर मोदी सरकार तत्काल बेचने की प्रक्रिया को नहीं रोक पायगा तो आन्दोलन के  क्रम में गाँधी चौक पर हीं दिनांक 7 जून से सप्ताह व्यापी धरना देने का काम किया जायगा। उसके बाद अनिश्चित कालिन भूख हड़ताल और अगर जरूरत पड़ा तो दिल्ली के जंतर मंतर पर भी ‘जय झारखंड मजदूर समाज “के द्वारा भूख हड़ताल को अंजाम दिया जायगा।

कार्यक्रम का अध्यक्षता निगम शाखा के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद एवं संचालन युनियन के संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से :—–केन्दीय झामुमो सदस्य हसन इम्माम, कलाम अंसारी, शंकर कुमार कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी,के के मंडल, एस के सिंह,  उदय चंद कुम्भकार ,सी के एस मुंडा, हरेन्द्र पासवान, राजू लहेरी,गौतम चक्रबर्ती, राकेश सिंह, राम अयोध्या राम, अभिमन्यु माँझी,रोशन कुमार,

मोहन मिस्त्री, मिथलेश पासवान, आर के दास, त्रिलोकी सिंह,बी के साहू, राम ईश्वर बड़ाईक, बरे लाल सिंह, बबन प्रसाद, ए के पांडेय, एस सी दलाई, गौर गोस्वामी, अशोक प्रसाद, आर एन दास, वी वी दास, विवि साई, अरूण कुमार, डी एन मंडल, घनश्याम सिंह, तपन मुखर्जी, आर एस ठाकुर, समर पाल, भोला कुमार, जगबंधु पंडित, माणिक मोदक, रमा रवानी ज्ञानी महतो , मनोज कुमार , बी एन तिवारी आशिक अंसारी, बादल कोईरी, प्रमोद कुमार, विजय कुमार साह, रामेश्वर माँझी, एस डी प्रसाद, जितेन्द्र कुमार सिंह, देवेंदेर सेठी, नासिर खान, बी पी मेहता  इत्यादि उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!