Hindi News Politics

BJP: बोकारो में भाजपाइयों ने पदयात्रा कर किया दमदार प्रदर्शन


Bokaro: प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के तहत आज बोकारो जिला भाजपा द्वारा चास नगर निगम से चास प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा कर प्रदर्शन किया गया। हेमंत सरकार द्वारा पंचायत, नगर निकाय चुनाव न कराने, जेपीएससी में अनियमितता, पेट्रोल-डीजल के वेट ना कम करने, राज्य में लूट भ्रष्टाचार के विरोध में धरना पूरे प्रदेश के सभी प्रखंड कार्यालय के समक्ष रखा गया है।

भाजपाइयों ने कहा की राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही है। सरकार के लगभग 2 वर्ष पूर्व होने वाले हैं परंतु 23 महीनों की सरकार में राज्य में विकास न के बराबर हुआ है। टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, जैसी बुनियादी सुविधाएं बदतर स्थिति में है। किसान ऋण माफी एवं धान के बकाए भुगतान के लिए तरस रहे हैं। युवाओं को ना तो नौकरी मिल रही है ना बेकारी भत्ता मिल रहा है।

बोकारो जिला भाजपा के द्वारा विभिन्न प्रख॔ड मुख्यालय पर विशेष रूप से इन वरिष्ठ नेताओ/जनप्रतिनिधियों को वक्ता के रूप मे नामित किया गया:
1. चंदनक्यारी –  अमर बाउरी, अंबिका ख्वास
2. चास –   बिरंची नारायण,   अजित महतो
3. जरीडीह –  योगेश्वर महतो ‘बाटूल ‘
रोहित लाल सिंह
4. कसमार –  लक्ष्मण नायक,  गुणानंद महतो
5. पेटरवार –   छत्रूराम महतो,   सुरेन्द्र राज
6. गोमीया –  रवींन्द्र कु.पांडेय ,  देवनारायण प्रजापति
7. बेरमो – डाॅ. प्रह्लाद वर्णवाल ,  मधुसूदन सिंह
8 . चंद्रपुरा –  विनोद महतो,  राम किंकर पांडेय
9. नावाडीह –  जगन्नाथ राम,  निर्मल महतो


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!