Crime Hindi News

Bokaro: जमीन विवाद में एक आदिवासी की हत्या 4 घायल, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


Bokaro: बोकारो पुलिस ने जमीन विवाद में हुए एक आदिवासी व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी की पुष्टि एसपी बोकारो चन्दन कुमार झा ने की है। एसपी ने कहा घटना की सुचना मिलने के साथ ही पुलिस एक्टिव हो गई और FIR दर्ज़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अनुसन्धान जारी है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को एसडीपीओ चास पुरोसोत्तम कुमार सिंह उक्त कांड का खुलासा करेंगे।

घटना बुधवार को पिंड्राजोरा के चौरा गांव में घटित हुई थी। आरोपियों द्वारा आदिवासी टोला के रहने वाले सुरेश कुमार मुर्मू व उसके परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा गया था। पिटाई से सुरेश कुमार मुर्मू की जान चली गई। वहीं परिवार के चार सदस्यों का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

आरोप है कि आदिवासी परिवार की जमीन पर सिपाही अपने साथियों के साथ मिलकर कब्जा कर रहा था। परिवार के लोग विरोध करने गए तो उनका लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी बाबू राम मांझी ने बताया कि चौरा गांव के आदिवासी टोला में उनकी जमीन है। सुखविंदर उनकी जमीन पर कई दिनों से कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। बुधवार को अपने तीन-चार साथियों के साथ वह वहां पहुंचा जमीन पर चहारदीवारी कराने लगा। सूचना पाकर हमारा परिवार वहां पहुंच गया।

हमने विरोध किया तो उसने कुछ देर में ही करीब 20 लोगों को बुला लिया। सुखविंदर ने इनके साथ मिलकर हम लोगों पर हमला कर दिया। हम पर लाठी-डंडा और राड से प्रहार किया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़े तो सभी आरोपित भाग निकले। बाबू राम मांझी का हाथ टूट गया। इस घटना में धनंजय मुर्मू, बाहामुनि देवी, कुंती देवी को भी गंभीर चोट आईं। इन लोगों ने महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया। हालत बिगड़ने पर सुरेश को बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा गया। मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक सुरेश कुमार मुर्मू

मृतक की बेटी अनीता कुमारी ने बताया कि उनको सर पर गंभीर चोट लगी थी। शायद रोड से प्रहार किया गया था। जिस जमीन पर विवाद हो रहा था वह उनकी जमीन है। उनके पिता ने हो रहे जमीन कब्ज़े को लेकर जिला प्रसाशन से गुहार लगाई थी पर कुछ नहीं हुआ। कोई मदद नहीं मिली। हमारी मांग है है कि आरोपियों को सजा मिले।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!