Hindi News Politics

राहुल गांधी के स्टाइल में राजेश ठाकुर ने बोकारो में निकाला भारत जोड़ो यात्रा, सैकड़ो कांग्रेसी हुए शामिल


Bokaro: उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Ghandhi) कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, इधर आज गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ज़िले के सैकड़ो कांग्रेस सदस्यों के साथ धुआंधार तरीके से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) नया मोड़ से चेक पोस्ट तक निकाली। ठाकुर ने कहा कि झारखंड के प्रत्येक जिले में हम केंद्र सरकार के नफरत हिंसा और डर के विरुद्ध भारत जोड़ों यात्रा कार्यक्रम कर रहे है।

ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस के सीएलपी नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय, बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता भी इस यात्रा में शामिल थे। आलमगीर आलम ने कहा की केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों संवैधानिक संसाधनों पर हमला तथा सरकारी संपत्तियों के अपने मित्रों को बेचने के कारण अर्थव्यवस्था तेजी से चौपट हो रही है।

कमरतोड़ महंगाई और रिकॉर्ड बेरोजगारी से देश की पुत्र किसान मजदूर एवं छोटे व्यापारी परेशान है निराश और हताश है कांग्रेस टूटे हुए दिलों को जोड़ने के लिए सड़कों पर निकली है। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रवाद की आड़ में देश में नफरत हिंसा व डर का माहौल खड़ा कर दिया है। आंकड़ों को खोखले विकास मॉडल दिखा कर देश को गुमराह किया जा रहा हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर ने कहा केंद्रीय भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला रहा है। उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा देश में खड़ी की गई सार्वजनिक संस्थाओं को मोदी सरकार बेच रही है, जनता इसका आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जवाब देगी।

इस मौके पर रामा राउत बीडी मिश्रा जितेंद्र यादव सगीर अंसारी अशोक मिश्रा रफीक अंसारी आशा देवी मुख्तार अंसारी नरेश प्रसाद सिंह अनिल सिंह देवेंद्र तिवारी हरेंद्र कुमार इंद्रदेव पासवान इजराफिल अंसारी जितेंद्र यादव गुलाम मुस्तफा शकील अहमद देव शर्मा कमरुल हसन निजाम अंसारी नीलू दुबे अरविंद ठाकुर आफताब आलम मोहम्मद अली रफीक अंसारी के सुल्तान अब्दुल मन्नान अयूब अंसारी जितेंद्र कुमार रजनीश उपाध्याय मुकेश सिंह महेश मंडल हरेंद्र तिवारी नजीर अहमद अजीत सिंह सुदामा यादव सत्येंद्र यादव बाबूलाल राम इत्यादि शामिल थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!