Hindi News Politics

क्या भाजपा को अपने मजबूत गढ़ में ही छूट रहे ‘पसीने’ ? माहौल बनाने बोकारो आ रहे है राजनाथ सिंह


Bokaro: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को सेक्टर 2 सी दुर्गा पूजा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आने के पीछे का मकसद लोगो के बीच भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के पक्ष को मजबूत करना, और शायद इसके साथ-साथ रूठे और छिटके कार्यकर्ताओं-नेताओ को मनाने का भी है।

धनबाद लोकसभा में मोदी के नाम पर भले ही राजनीतक फ़िज़ा भाजपा (BJP) प्रत्याशी ढुलू महतो की दिख रही हो, पर अंदर की तरंग कांग्रेस (Congress) की उम्मीदवार अनुपमा सिंह के पक्ष में काफी मजबूत हो रही है। भले ही इस इस चुनावी माहौल में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया हो, पर भाजपा में भीतरघात का खतरा उससे भी बड़ा है।

Click to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

भाजपा में वर्तमान सांसद पी एन सिंह को टिकट न मिलना और मौके को भांपते हुए कांग्रेस द्वारा अनुपमा सिंह को मैदान में उतारने से धनबाद अब भाजपा का सेफ सीट नहीं रहा। बताया जा रहा है कि धनबाद लोक सभा क्षेत्र में ‘सिंह’ बिरादरी जो करीब 8 % है, निर्णायक भूमिका में रहती है। दूसरा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हवा अलग-अलग बह रही है।

चुनाव इतने करीब होने के बावजूद कई प्रभावकारी भाजपाई कन्नी काटें हुए है। भाजपा नेतृत्व ने शायद इस स्तिथि को भांप लिया है, और इस ओर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। जिला भाजपा ने मंगलवार को बताया कि 10 मई को सेक्टर 2 सी दुर्गा पूजा मैदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह धनबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

बताया गया कि कुशल संगठनकर्ता, प्रखर वक्ता, केंद्रीय रक्षा मंत्री सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है उनके सभा को सुनने के लिए क्षेत्र की जनता भी उत्साहित है

बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें लोकसभा के सहसंयोजक शरद महतो शशिभूषण ओझा मुकुल,कमलेश राय,संजय त्यागी,बिराभद्र प्रसाद सिंह,इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल,विनय किशोर,मनोज सिंह,अनिल सिंह,अभय कुमार गोलू,राजू गुप्ता


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!