Education

JEE MAIN 2023: अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के 34 बच्चे हुए सफल, शिक्षकों की हो रही तारीफ


Bokaro: शहर के टॉप स्कूलों में से एक श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इस स्कूल के कुल 34 बच्चे सफल हुए हैं। स्कूल प्रंबधन की ओर से अध्यक्ष सतीश नायर ने शिक्षको एवं सभी सफल बच्चों को बधाई दी। बताया जा रहा है कि इस बार स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के पीछे काफी मेहनत की थी।

श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के लगभग 90 छात्रों ने भाग लिया था जिसमें 34 बच्चों की सफल होने की खबर अभी तक मिल चुकी है। जेईई मेन-2023 में बेहतरीन एन. टी. ए. स्कोर के साथ क्वालीफाय करने वाले विद्यार्थियों में जेनेरल केटेगोरी में आदित्य आर्यण ने 99.6585841 प्रतिशतता एवं आइमन आशना 99.5722588 अंको के साथ सफल रहे है।

एन.टी.ए. स्कोर 90 के उपर 10 विद्यार्थी, 80 के उपर 13 विद्यार्थी एवं 75 के उपर 15 विद्यार्थी रहे हैं। अभी ओर कुछ बच्चों से परिणाम आना बाकी है।

निदेशक डा. एस. एस. महापात्रा ने बताया की 2023 जेईई मेन के साथ-साथ अन्य राष्ट स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे रैंक के साथ सफल बच्चों को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल के प्राचार्य पी. शैलजा जयकुमार जेईई मेन-2023 में सफल बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी शिक्षकों की ओर से बच्चों की साथ-साथ उनकी पिता- माता को भी बधाई दिया गया।

2023 जेईई मेन – 2 अप्रैल-मई माह में होने की संभावना है। इस परीक्षा में भी लगभग 120 बच्चों की शमिल होने की संभावना है। 2023 जेईई मेन-1 से भी अच्छी परिणाम की आशा की जा रही है।

सफल बच्चों के नाम यह है:
सफल छात्रों में मो. कमाल हसनैन (ओेबीसी) 98.0444865, अंकित कुमार शर्मा (जेनरल – ईडब्लूएस) 95.6568813, शिवम कुमार (जेनरल – ईडब्लूएस) 94.9963353, आयुष अमन (जेनरल) 92.7342632, अभिषेक प्रसाद (ओबीसी) 90.5216128, प्रकाश कुमार राय (जेनरल) 90.3335452, शिवम राज सिंह (जेनरल – ईडब्लूएस) 87.7656824, हर्ष राज शर्मा (ओबीसी एनसीएल) 83.2428802, विवेक महतो (ओबीसी) 82.1823653, सयान मंडल (एससी) 81.0519109, पंकज कुमार (जेनरल) 80.4784980, धु्रव कर्मकार (एससी) 78.8529630, युवराज स्पर्ष सिंह (जेनरल)
77.8843231 सम्मान जनक एन. टी. के. स्कोर के साथ अवल रहें।

इनके अलावा रितिका परमार, सतीष चंद्र वनवर, रौनक राज, स्नेहल भूषण, सुमन महतो, निहार सुमन एवं आषुतोष कुमार ने भी अच्छे अंक स्कोर किए है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!