Hindi News Politics

डुमरी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी विजयी, रोचक रहा मुकाबला


Bokaro: डुमरी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी लगभग 17,156 (approx) वोट से जीती। शुक्रवार को हुए मतगणना स्थल पर सवेरे से ही भीड़ थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के बीच मतगणना शुरू से ही रोचक रही। कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर विशनपुर पचम्बा, गिरिडीह स्थित मतगणना केंद्र के बाहर एनडीए और इंडिया दोनों खेमो में कार्यकर्ता पल-पल की खबर लेते दिखे।

इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी को 1,35,480 मिले जबकि एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी ने 1,18,380 हासिल किये। जीत के बाद बेबी देवी ने कहा कि यह डुमरी के जनता की जीत है। स्वर्गीय जगरनाथ महतो के जितने भी अधूरे काम है उनको में पूरा करुंगी।

जैसे ही बेबी देवी की जीत की घोषणा हुई झामुमो कार्यकर्ता उछल पड़े। डुमरी से लेकर रांची तक इंडिया के नेताओ के मैसेज और फ़ोन कॉल खनखना गए। मुबारकबाद की होड़ लग गई। झामुमो और बेबी देवी के करीबियों के चेहरे पर मुस्कान च गई। झामुमो कार्यकर्ताओ ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को डुमरी की जनता ने सच्ची श्रद्धांजलि दे दी।

शुरुआती 14 राउंड तक एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी (AJSU) ने इंडिया की उम्मीदवार बेबी देवी (JMM) से लीड लिए रही। लेकिन 15 वे राउंड के बाद फ़िज़ा बदल गई। बेबी देवी ने वापसी की और फिर पीछे नहीं देखा। उसके बाद हर राउंड में बेबी देवी का वोट मार्जिन बढ़ता गया और 21 वे राउंड तक वे यशोदा देवी से 11453 वोट से आगे हो गई। एनडीए खेमे में उदासी छा गई।

बता दें, डुमरी विधानसभा उपचुनाव 2023 के मतगणना को लेकर कुल 16 टेबल बनाए गएं थे। मतगणना कुल 24 राउंड में समाप्त हुई। मतगणना के लिए 75 मतगणना कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया था।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!