B S City

पंजाब में खालिस्तान जिंदाबाद करने वालों को महान भगत सिंह से पढ़ना चाहिए देशभक्ति का पाठ


Bokaro: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज २३ मार्च शहादत दिवस पर राष्ट्र भक्त समाज एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुष्प अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी धर्मवीर सिंह ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगतसिंह राजगुरु सुखदेव सिंह थापर को फांसी पर अंग्रेजी हुकूमत ने चढ़ाकर भारत में आजादी की लड़ाई को और तेज कर दिया और बर्बर निरंकुश ब्रिटिश सरकार को भारत के वीर सपूतों योद्धाओं ने उखाड़ फेंका।

भारत में समानता हो और पूंजी वादी साम्राज्यवादी नीति को ध्वस्त किया जाए। आज पंजाब में खालिस्तान जिंदाबाद करने वाले और अमृत पाल सिंह जैसे राष्ट्र द्रोही का समर्थन करने वाले लोगों को महान भगत सिंह से देशभक्ति का पाठ पढ़ना चाहिए। भारत के युवाओं को भारत के अमर वीर शहीदों योद्धाओं के आदर्शो को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को समरस एवं शक्तिशाली बनाना चाहिए।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आरिफ़ खान ने आभार प्रकट किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहादत दिवस पर दर्जनों पदाधिकारियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन किया जिसमें प्रमुख रूप से झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी धर्मवीर सिंह, जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आरिफ़ खान, उत्तरी विस्थापित क्षेत्र प्रभारी लखन लाल रवानी, संयोजक अशोक सिंह,अमान खान,विकी सिंह, संतोष सिंह विधायक, मनीष सिंह, श्रवण कुमार झा, गुड्डू सिंह,देव सिंह, सूरज कुमार, गोविंद शर्मा, संतोष राज सिंह, रणधीर कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे। भारत माता कि जय एवं भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!