Crime Hindi News

Bokaro: 26 वर्षीय महिला के बाल काटकर, जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाने वालीं 18 महिलाओं पर FIR दर्ज़


Bokaro: नावाडीह प्रखंड की परसबनी पंचायत के एक गांव में 26 वर्षीय महिला के बाल काटकर, चूने का टीका लगाकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाने वालीं 18 महिलाओं पर पुलिस ने FIR दर्ज कर दिया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

बुधवार को बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक नूतन मोदी, नावाडीह थाने के एसआइ श्रवण कुमार पीड़ित महिला के घर गए और – उसकी सास, ससुर व अन्य लोगों से जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच माह बाद 20 मार्च को वह चेन्नई से लौटी थी। दोपहर तीन बजे गांव की रेखा देवी, आशा देवी घर से बुलाकर चबूतरे के पास ले गईं। वहां 50-60 अन्य महिलाएं थीं। वे गालियां देने लगीं। उन्होंने बाल काट कर, चूने का टीका लगाकर, जूते- चप्पल की माला पहना दी और गांव में घुमाया।

इस बारे में पीड़िता ने 21 मार्च को स्वजन व मायके वालों को बताया। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पंहुचा।

गांव की महिलाओं का कहना है कि पांच माह पहले महिला एक अन्य महिला संग चेन्नई गई थी। कुछ दिन पहले उसका आपत्तिजनक वीडियो महिला समूह में इंटरनेट मीडिया से आया। 20 मार्च को वह पहुंची तो महिलाओं ने उसके सास-ससुर के समक्ष पूछताछ की। उसे इस करतूत के लिए फटकारा। गांव की महिलाओं पर बाल काटने समेत अन्य आरोप गलत हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!