B S City

बोकारो में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती


Bokaro: महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बोकारो जिले के क्षत्रिय समाज के लोगों ने जैप चार के पास महाराणा प्रताप की लौह चित्र लगाया और इस चौक का नामकरण महाराणा प्रताप चौक के नाम से करने का काम किया।

लोगो का मानना है की अब से यह चौक महाराणा प्रताप चौक के रूप में जाना जाए , सभी वक्ताओं ने सामूहिक रूप से महाराणा प्रताप के बलिदान को आने वाली पीढ़ी जाने इसके लिए बोकारो जैसे प्रबुद्ध शहर में महाराणा प्रताप के नाम पर इस स्थान का नामकरण किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मिर्गेंद्र प्रताप सिंह,अशोक कुमार वर्मा ,उदय सिंह,संत सिंह, नीरज कुमार सिंह,शशि कांत सिंह,विद्या सागर सिंह,मनोज सिंह, अभिषेक सिंह,अखिलेश्वर सिंह, रंजेश सिंह,प्रिंस सिंह, राम सुमेर सिंह , हिमांशु सिंह,सोनू ,अमित ,रितेश कुमार सिंह , शैलेश सिंह,मुकेश अतीश सिंह, कुणाल वीर विक्रम सिंह, राजेश्वर सिंह,विक्रांत सिंह ,राजीव ,शेष नाथ सिंह सहित दर्जनों उपस्थित थे।

इस असय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि विद्या सागर सिंह ने दी।

महाराणा प्रताप के आदर्शो को आत्मसात करें युवा: धर्मवीर

बोकारो चास के गरगा पूल अवस्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर श्री करणी सेना बोकारो जिला, राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी, एवं राष्ट्र भक्त समाज के पदाधिकारियों के द्वारा महान राष्ट्र भक्त योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने उद्बोधन में कहा कि देश धर्म स्वाभिमान तथा मानवता की रक्षा हेतु महाराणा प्रताप ने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और लगातार ४०वर्षो तक मुगलों से युद्ध किया तथा अपने पराक्रम, शौर्य और अद्भुत क्षमता के दम पर मुगलों को धूल चटाई।

अपने तलवार की धार से मुगलों में कोहराम मचा दिया।घास की रोटी खाना स्वीकार किया परन्तु कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और अकबर की पराधीनता स्वीकार नहीं किया। सदैव स्वतंत्र रहे तथा सभी जाति वर्ग सम्प्रदाय के लोगों के मान सम्मान की रक्षा किया।

महाराणा प्रताप ने उस समय देश को नया मार्गदर्शन दिया। शूरवीर मेवाड़ी क्षत्रिय राजपूतों,भील आदिवासीयों, राजस्थानी राजगढ़िया लोहारों, भामा शाह, हाकिम खान शूरी,झाला मान सिंह,राणा पूंजा एवं सभी वर्ग के सहयोग से विश्व के इतिहास में महान हल्दी घाटी के भीषण युद्ध का अमिट छाप छोड़ दिया।

मेवाड़, चितौड़, एवं हल्दी घाटी भारत के युवाओं को हजारों वर्षों तक मार्गदर्शन प्रदान करते रहेगा। भारत में सदैव झूठ का इतिहास बच्चों को पढ़ाया गया और कहा गया कि अकबर द ग्रेट लेकिन ग्रेट महान महाराणा प्रताप थे जिनके सामने युद्ध भूमि में अकबर की औकात नहीं हुई कि उनके सामने खड़ा हो जाए।अब भारत का केन्द्र सरकार सच्चाई वाला इतिहास बच्चों में पढ़ना शुरू किया है और यह प्रसंशनी है।

इस जयंती समारोह को संबोधित करने वाले लोगों में प्रमुख थे राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह, करणी सेना के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, करणी सेना बोकारो जिला युवा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, बोकारो जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, एनसीपी बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ़ खान, करणी सेना महिला पदाधिकारी संघमिता सिंह, कविता सिंह, सुनीता सिंह,अतीश सिंह,साधु सत्यकऋषण महाराज, अधिवक्ता मनोज विश्वकर्मा, मनीष सिंह, अशोक सिंह, चंदन यादव, श्रवण झा, विवेक सिंह,नीरज सिंह राजपूत, ओमप्रकाश, मुकेश सिंह, संतोष सिंह, नवीन कुमार, सहित दर्जनों उपस्थित थे और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने प्रसाद वितरण किया। भारत माता कि जय एवं महाराणा प्रताप अमर रहे के जोरदार नारेबाजी किया गया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!